ANI ने महाराष्ट्र में हुए पटाखों के विस्फोट का पुराना वीडियो तेलंगाना का बताकर किया साझा

28 अक्टूबर को, समाचार एजेंसी ANI ने तेलंगाना के खम्मम में सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आग लगी पटाखों की दुकानों का एक वीडियो ट्वीट किया था।

कुछ फेसबुक और ट्विटर उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को तेलगु संदेश के साथ साझा किया –“ఈరోజు ఖమ్మం పట్టణం సర్దార్ వల్లభాయ్ పటేల్ స్టేడియం ఎస్.ఆర్.అండ్.బి.జి.ఎన్.ఆర్ కాలేజ్ ప్రాంగణంలో ఏర్పాటు చేసిన దీపావళి స్టాల్స్ నిప్పురవ్వలు చెలరేగి తగలబడి పోయినవి” (अनुवाद: आज, खम्मन शहर के सरदार वल्ल्भभाई पटेल स्टेडियम S.R & B.G.A.N.R कॉलेज एरिया में पटाखों की दुकान में अचानक से आग लग गई)।  इस वीडियो को सबसे पहले साझा करने वालों में ट्विटर हैंडल भारत जॉनी हैं, जिन्होंने 27 अक्टूबर को ANI से पहले इस वीडियो को साझा किया था।

तथ्य जांच

गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो तक़रीबन तीन साल पुराना है और महाराष्ट्र के औरंगाबाद की घटना से संबंधित है। यूट्यूब चैनल मैंगो न्यूज़ ने वीडियो को इस विवरण के साथ अपलोड किया है कि, “औरंगाबाद में एक ही समय में सभी पटाखों की दुकान में आग लग गई। दृश्यों में, यह देखा जा सकता है कि इसका कारण या तो प्रशाशन की लापरवाही है या तो शॉट सर्किट।” (अनुवाद)

ANI सहित मुख्यधारा के कई मीडिया संगठन ने 29 अक्टूबर, 2016 को इस घटना के बारे में खबर प्रकाशित की थी। हमने पाया कि इस समान खबर को यूके के Daily Mail ने भी प्रकाशित किया था। 2 नवंबर 2016 को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि, “इस भयानक फुटेज में 200 दुकानों और स्टॉल में लगी आग को देखा जा सकता है। मध्य भारत के औरंगाबाद में हज़ारों पटाखों की आवाज को सुना जा सकता है।” (अनुवाद)

ANI ने अपनी त्रुटि के लिए माफ़ी मांगते हुए कहा, “आगे, यह वीडियो एक पुरानी घटना से संबंधित था, जिसे कल साझा किया था। अब हमने इसे वापस ले लिया है।”– अनुवाद। हालांकि, स्पष्टीकरण को भी बाद में डिलीट कर दिया गया।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में करीब तीन साल पहले पटाखों की दुकान में लगी आग का वीडियो, सोशल मीडिया में तेलंगाना के खम्मन का बताकर साझा किया जा रहा है। ANI ने भी इस वीडियो को समान दावे से साझा किया था। हालांकि, ट्वीट और स्पष्टीकरण दोनों को बाद में डिलीट कर दिया गया।

The post ANI ने महाराष्ट्र में हुए पटाखों के विस्फोट का पुराना वीडियो तेलंगाना का बताकर किया साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading