
अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे के पूर्व तानाशाह और 37 साल तक देश के राष्ट्रपति रहे रॉबर्ट मुगाबे का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 95 साल की उम्र में मुगाबे ने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि मुगाबे इस साल अप्रैल से बीमार थे और यहां पर इलाज चल रहा था।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मुगाबे दुनिया भर में लंबे समय तक सत्ता पर कब्जा जमाने वाले तानाशाह के रूप में मशहूर हैं। ब्रिटेन शासन से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले मुगाबे 1980 में मिली स्वतंत्रता के बाद वहां की सत्ता पर काबिज हुए।
मुगाबे 1980 से 1987 तक प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक राष्ट्रपति रहे थे। मुगाबे करीब 37 साल तक जिम्बाब्वे की सत्ता पर काबिज रहे। 2017 में फौज के विद्रोह के बाद मुगाबे ने सत्ता छोड़ दी थी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source