होली पर कोरोना वायरस का ग्रहण! डरे लोग नहीं खरीद रहे चीन का सामान, बाजार से रौनक गायब

दुनिया भर में कोरोना वायरस का देखने को मिल रहा है। वहीं भारत में इस वायरस की पुष्टि होने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल है। इस डर का असर होली की तैयारी पर दिख रहा है। मार्केट में चीन के उत्पाद गायब हो गई है। लोग चीन के सामानों को खरीदने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते लोकल कारोबारी चीन से होली के उत्पाद मंगवाने से परहेज भी कर रहे हैं। बाजार में इस समय 95 फीसद सामान देश में निर्मित बेचा जा रहा है।


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस के डर के चलते होली के लिए चीन के प्रोडक्ट बाजार से गायब हो गए हैं। होली चंद दिन और दूर है। बाजार रंग, पिचकारी, टोपी और अन्य सामान से सज चुका है। लोग खरीदारी में जुट गए हैं। शहर में रंगोत्सव की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस बार हर्बल गुलाल और स्प्रे गुलाल की मांग ज्यादा है। गुलाल फुलों से तैयार किया गया है।

व्यापारियों का कहना है कि करोना वायरस के खौफ के चलते उन्होंने चीन निर्मित सामान नहीं मंगवाया है। करोना वायरस सामान के छूने से भी फैलता है। कहा कि पहले स्वास्थ्य है फिर मनोरंजन। हरियाणा के व्यापारी का कहना है कि चीन में लोग इन दिनों कोराना वायरस की चपेट में हैं। हाजारों लोगों की मौत हो चुकी है। कई हजार के लोग चपेट में हैं। इसी के चलते चाइनीज रंग, गुलाल और पिचकारी में कमी आ रही है।

वहीं मध्य प्रदेश के व्यापारी का कहना है कि इस बार बाजार में चीनी पिचकारी और रंग की मांग नहीं है। हालांकि होली एक सप्ताह बाद में है। इस बार बाजार में स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू, डोरेमॉन, डॉगी, हाथी, मगरमच्छ और केला की तरह पिचकारियां भी बिक रही हैं।

गौरतलब है कि चीन में कोहराम मचाने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल के बाद दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक पॉजिटिव केस सामने हैं। इस जानलेवा बीमारी ने यूपी के नोएडा और आगरा में भी पैर पसार लिए हैं। आगरा में रैपिड रिस्पॉन्स टीम ने 13 लोगों की स्क्रीनिंग की और इन सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में से 6 लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई है। इसके बाद 6 लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया। जानलेवा बीमारी के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें भी सक्रिय हो गई हैं और हर तरह की सावधानी बरती जा रही है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading