
भारत में कोरोना वायरस ने खलबली मचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में नए मामले सामने आने के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार की हरकत में आ गई है।
इटली से आए 21 लोगों को दिल्ली के ITBP आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। ये सभी लोगों में काेरोनावायरस की पुष्टि की गई है। इटली से दिल्ली आए 15 सैलानी कोरोनावायरस से पीड़ित है।
AIIMS ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इटली से भारत आने पर इन्हें अलग रखा गया था। दिल्ली आने पर AIIMS में इनके सैंपल की जांच की गई तो सभी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए।
इन सभी को छावला के ITBP कैंप में रखा गया है। कल दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं नोएडा के छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काेरोना वायरस को लेकर आग्रह किया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, हमें साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है, खुद की सुरक्षा के लिए छोटा मगर महत्वपूर्ण कदम उठाएं।
प्रधानमंत्री ने साथ ही एक पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें सामान्य साफ-सफाई के तौर-तरीकों के बारे में बताया गया है, जिसमें लगातार हाथ धोने और आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचने के लिए कहा गया है, ताकि वायरस नहीं फैले। ट्वीट में एक नियंत्रण कक्ष की भी जानकारी दी गई है।
This post appeared first on The Siasat.com