‘हैशटैग यारम’ हल्के-फुल्के मूड में ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला के खिलाफ देती है एक मजबूत संदेश!

‘हैशटैग यारम’ हल्के-फुल्के मूड में ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला के खिलाफ देती है एक मजबूत संदेश!

ओविस खान द्वारा निर्देशित और वीजेय मूलचंदानी द्वारा निर्मित फिल्म ‘हैशटैग यारम’ का प्रेस शो 16 अक्टूबर को दिल्ली के डिलाइट डायमंड सिनेमा में आयोजित किया गया था।

फिल्म में इशिता राज शर्मा, प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर और सुभा राजपूत प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 18 अक्टूबर, 2019 को पर्दे पर आएगी।

फिल्म की कहानी चार दोस्तों के बीच एक-दूसरे के साथ एक अलग समीकरण के साथ घूमती है। फिल्म को एक खूबसूरत लोकेशन, मॉरीशस में शूट किया गया है, जिसमें चारों तरफ अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।

साथ ही, फिल्म हल्के-फुल्के मूड में ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है।

मोदी सरकार ने ट्रिपल तलाक पर बिल पारित किया जो किसी भी रूप में उस तत्काल ट्रिपल तलाक (तालाक-ए-बिद्दाह) का विरोध करता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں