सोमवार तक आरटीसी कर्मचारियों की तनख़्वाहें अदा करने हाइकोर्ट का हुक्म

सोमवार तक आरटीसी कर्मचारियों की तनख़्वाहें अदा करने हाइकोर्ट का हुक्म

हैदराबाद: तेलंगाना हाइकोर्ट ने आरटीसी कर्मचारियों की तनख़्वाहें अदा करने की हुकूमत को निर्देश दिया है। हड़ताल के मद्देनज़र आर टी सी कर्मचारियों की सितंबर की तनख़्वाहों की अदाइगी पर एक दरख़ास्त अदालत में दाख़िल की गई। दरख़ास्त गुज़ार ने 49 हज़ार 190 कर्मचारियों को फ़ौरी तनख़्वाहें अदा करने का निर्देश देने की अदालत से ख़ाहिश की थी।

अदालत ने आरटीसी इंतेज़ामीया से इस सिलसिले में जानकारी हासिल की जिस पर बताया गया कि हड़ताल की वजह से अमला नहीं है और तनख़्वाहों की अदायगी में ताख़ीर हुई और सोमवार तक तनख़्वाहें अदा कर दी जाएँगी। अदालत ने सोमवार तक तनख़्वाहें अदा करने का निर्देश देते हुए इस मामले की अगली सुंवाई सोमवार तक स्थागित कर दी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading