
ये अनुमति सिर्फ बाहरी महिला और पुरुषों को नहीं दी गई है बल्कि, साऊदी अरब की महिलाओं को कमरा किराए पर लेने की अनुमति है
सऊदी अरब अपने देश में नियम कानूनों को लेकर कितना सख्त है इसके बारे में तो हम सभी जानते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में वहां नियम कानूनों में थोड़ी नरमी भी बर्ती जा रही है। किए कानूनों में बदलाव किया गया है।
https://t.co/YJKjHgapxG Saudi Arabia introduces 'decency' rules for tourists #dsvnews If 'do not murder' is among the new 'rules' for decency
— DannyShook
Video (@DannyShookVideo) September 29, 2019
इसी के साथ सऊदी अरब ने विदेशी पुरुषों और महिलाओं को एक दूसरे के साथ संबंध साबित किए बिना होटल का कमरे किराए पर लेने क अनुमति दे दी है। रूढ़िवादी मुस्लिम देश ने हाल ही में पर्यटक वीजा देने की व्यवस्था शुरू की है उसके बाद ये फैसला लिया गया है।
After announcing it will issue tourists visas to citizens of 49 countries, Saudi Arabia has now published new rules related to female dress code.#ARYNews pic.twitter.com/ESNGudFBPC
— ARY News (@ARYNEWSOFFICIAL) October 2, 2019
ये अनुमति सिर्फ बाहरी महिला और पुरुषों को नहीं दी गई है बल्कि, साऊदी अरब की महिलाओं को कमरा किराए पर लेने की अनुमति है। यह कदम साऊदी में रह रही महिलाओं के लिए आसानी से यात्रा करने और अविवाहित विदेशी यात्रियों के लिए खाड़ी राज्य में एक साथ रहने में मदद करेगा।
सऊदी पर्यटन आयोग और राष्ट्रीय विरासत ने शुक्रवार को अरबी भाषा के समाचार पत्र ओकाज की एक रिपोर्ट के बाद जिसमें कहा गया था कि सभी सऊदी नागरिकों को होटलों में चैक-इन करने से पहले परिवार की आईडी या रिश्ते का प्रूफ दिखाने के लिए कहा जाता था लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए अब ये यह आवश्यक नहीं है।
साथ ही कहा गया है कि सभी सऊदी महिलाएं अकेले होटलों में बुकिंग कर सकती हैं और चेक-इन के वक्त आईडी प्रदान कर सकती हैं।
बता दें कि पिछले ही हफ्ते सऊदी अरब ने 49 देशों के पर्यटकों को वीजा देने की पेशकश कर दी है।
सरकार ने तेल आयात पर निर्भर अपनी अर्थव्यवस्था में उछाल लाने के लिए ये फैसला लिया है। सऊदी अरब में महिलाओं को लेकर कई सख्त नियम कानून में बदलाव करते हुए पिछले साल अगस्त में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देने की अनुमित दे दी थी। साथ महिलाओं को अकेले विदेश जाने पर लगाए गए प्रतिबंध को भी खत्म कर दिया था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source
Video (@DannyShookVideo)