संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद सोनिया गाँधी से मिले मौलाना अरशद मदनी,क्या हुई बातचीत ?

नई दिल्लीः जमीयत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात दस जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर हुई, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी शामिल थे। बता दें कि मौलाना अरशद मदनी ने हाल ही में आरएसएस के अध्यक्ष मोहन भागवत से भी मुलाक़ात की थी, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए थे।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात में भी उन्हीं मुद्दों पर बात की जिन मुद्दों पर मौलाना अरशद मदनी ने संघ प्रमुख से बात की थी। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात इसलिये जरूरी थी क्योंकि संघ प्रमुख से मुलाक़ात के बाद एक नकारात्मक संदेश गया था कि विचारधारा में एक दूसरे के विरोधी रहे दो बड़े संगठनों के प्रमुख अचानक कैसे एक साथ मिल सकते हैं। साथ ही ‘हरा’और ‘भगवा’ के बीच कम होने वाला फासला लोगों के अंदर बैचेनी पैदा कर रहा था।

कांग्रेस अध्यक्ष से मौलाना अरशद मदनी की इस मुलाक़ात ने यह संदेश देने की कोशिश की है, कि देश के मौजूदा हालात के मद्देनज़र वे किसी भी दल, संगठन से बातचीत करने के लिये तैयार हैं। बता दें कि पांच अगस्त को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में, और 15 अगस्त को दारुल उलूम देवबंद में मौलाना अरशद मदनी ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वे देश के सद्धभाव की ख़ातिर किसी भी दल से बात करने के लिये तैयार हैं, चाहे लोग उनकी आलोचना ही क्यों न करें।

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाक़ात के बाद मौलाना अरशद मदनी कांग्रेस के कई मुस्लिम नेताओं के निशाने पर आ गए थे। कांग्रेस के कई नेता उनकी लगातार आलोचना कर रहे थे। भोपाल से कांग्रेस पार्टी के विधायक आरिफ मसूद ने मौलाना अरशद मदनी को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि वे समाज को बताएं कि आरएसएस प्रमुख से उन्होंने किन मुद्दों पर क्या क्या बात चीत की।

उधर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले कांग्रेस के ही एक दूसरे नेता इमरान मसूद ने भी मौलाना अरशद मदनी पर निशाना साधा था। उन्होंन मौलाना अरशद मदनी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मौलाना मदनी ने संघ प्रमुख से मुलाक़ात करके दारुल उलूम देवबंद के गौरवशाली इतिहास को क्लंकित कर दिया है। इसके अलावा कई बुद्धीजीवी और पत्रकारों ने मौलाना अरशद की संघ प्रमुख से मुलाक़ात पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन ऐसा लगता है कि शुक्रवार को मौलाना मदनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात करके आलोचकों को जवाब दे दिया है।

साभार हिन्द न्यूज़

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading