वैलेंटाइन डे के दिन बजरंग दल ने मचाया उत्पात, कपल की कराई शादी

वैलेंटाइन डे के दिन बजरंग दल ने मचाया उत्पात, कपल की कराई शादी

वैलेंटाइन-डे के मौके पर झारखण्ड के राची में ऑक्सीजन पार्क में घूम रहे एक प्रेमी जोड़े को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लड़के से जबरन लड़की की मांग में सिंदूर लगवाया। सूचना मिलने पर लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और बजरंग दल के 3 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, प्रेमी जोड़े के अभिभावकों को फोन कर बुलाया गया और उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कहा- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने आश्वस्त किया कि प्रेमी जोड़ों को परेशान करने वाले लड़कों के टुकड़ियों से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी की गई थी। एक दो जगहों पर पार्क में प्रेमी जोड़ों को परेशान कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खदेड़ दिया।

पार्क, होटल और रेस्टोरेंट में जुटे प्रेमी जोड़े
उधर, वैलेंटाइन-डे के मौके पर शुक्रवार को प्यार का इजहार करने के लिए प्रेमी जोड़े शहर के विभिन्न पार्क, होटल और रेस्टोरेंट में पहुंचे। गुलाब का फूल, चॉकलेट और गिफ्ट देकर अपने प्रेमी-प्रेमिका को प्यार का इजहार किया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading