
वरंगल: तेलंगाना की एक फास्टट्रैक कोर्ट ने 9 महीने की बच्ची का रेप करने वाले दरिन्दा नौजवान को फांसी की सज़ा सुनाई है ये घटना दो महीने पहले 18 जून को तेलंगाना के वरंगल ज़िला हनमकंडा के कोमरप्ली में पेश आया था जहां मकान की छत पर अपने माँ बाप के साथ 9 महीने की लड़की को उठा ले जा कर प्रविण नामी नौजवान ने रेप किया था।
जिसके नतीजे में 9 महीने की लड़की मर गई इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पड़ोस की कॉलोनी के रहने वाला प्रवीण को मारते हुए पुलिस के हवाले किया था इस घटना के ख़िलाफ़ राज्य भर में प्रदर्शन हुए थे और सरकार ने इस केस की जल्द सुनवाई के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में अर्शी दी थी कोर्ट ने सिर्फ 48 दिन में इस केस का आज फ़ैसला सुनाया है कोर्ट के फ़रस्ट ऐडीशनल मजिस्ट्रेट जय कुमार ने प्रवीण पर आरोपी ठहरते हुए फांसी की सज़ा देने का फैसला सुनाया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source