RSS विचारक ने शरद पवार को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बनेंगे राष्ट्रपति..?

RSS विचारक ने शरद पवार को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- बनेंगे राष्ट्रपति..?

संघ परिवार पर 43 किताबें लिख चुके नागपुर के संघ विचारक दिलीप देवधर ने महाराष्ट्र के पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र में शनिवार को भाजपा की सरकार गठन में शरद पवार की भी मौन सहमति है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यह भी कहा कि भाजपा उन्हें 2022 में एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति का दावेदार बनाकर इनाम भी दे सकती है।

दिलीप देवधर ने शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के जल्द मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने की भी भविष्यवाणी की है।

दिलीप देवधर कहते हैं एनसीपी के एक धड़े के साथ सरकार बनाने से संघ भी खुश है। शिवसेना के अड़ियल रवैये से संघ पदाधिकारी भी नाराज हैं।

भाजपा में किसी बाहरी के आने से पार्टी के नेताओं को भले ही दिक्कत होती हो, मगर संघ अपने परिवार में बाहरियों के आने का हमेशा स्वागत करता है।

वजह कि संघ को इसमें विस्तार दिखता है। दिलीप देवधर कहते हैं कि चुनाव नतीजे आने के बाद आप शरद पवार के किसी बयान में भाजपा को लेकर जरा भी आक्रामकता नहीं पाएंगे। वह सियासत के बहुत चतुर खिलाड़ी हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں