मोरक्को से आत्मदाह का वीडियो, केरल में पावर बैंक विस्फोट के दावे से वायरल

एक व्यक्ति को आग में झुलसने और सुरक्षाकर्मियों को उसे बचाने का प्रयास करने का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में इस दावे से साझा किया जा रहा है कि यह घटना केरल के कन्नूर एयरपोर्ट में हुई है। व्यक्ति की जेब में कथित रूप से पॉवरबैंक रखी हुई थी, जिसे वह अपने फ़ोन को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल करता था, जिसकी वजह से यह विस्फोट हुआ। वायरल हो रहे मैसेज के स्क्रीनशॉट को आप नीचे देख सकते हैं, जिसमे लिखा गया है, “केरलाके कन्नूर एयरपोर्ट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वह अपने जेब में रखे पॉवरबैंक से फ़ोन को चार्ज कर रहा था। यह आप सब के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है।” (अनुवाद)

यह वीडियो समान दावे के साथ फेसबुक पर मार्च 2019 से ही प्रसारित किया जा रहा है।

यह वीडियो समान दावे से ट्विटर पर भी मौजूद है।

तथ्य जांच

कीवर्ड्स सर्च करने पर, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस घटना को 4 जून, 2018 को डिजिटल समाचार संगठन मोरक्को वर्ल्ड न्यूज़ ने प्रकाशित किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अगदीर के सुपरमार्केट के पास खुद को आग लगा दी थी।

इसके अलावा, एक स्थानीय मोरक्कन वेबसाइट के मुताबिक, 3 जून 2018 को इस घटना के कुछ घंटो पहले इस व्यक्ति को मार्किट में किसी चुराई गई वस्तु के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद, वह सुपरमार्केट में किसी ज्वलनशील पदार्थ के साथ आया और खुद को आग लगाने का प्रयास किया। वेबसाइट में आगे बताया गया है कि यह व्यक्ति गंभीर रूप से जल गया था और इसके बाद उसे शहर के हसन II अस्पताल में ले जाया गया।

जून 2018 की शुरुआत में, यह समान वीडियो इस दावे से प्रसारित हुआ था कि यह घटना दुबई के एक मॉल में हुई थी, हालांकि वहाँ के आधिकारिक दुबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से इस दावे को ख़ारिज किया गया और उपयोगकर्ताओं को गलत सूचनाएं ना फ़ैलाने की चेतावनी दी थी। इस दावे की पड़ताल पहले भी गल्फ न्यूज़ ने की थी।

अंत में हमने अपनी जांच में पाया कि मोरक्को में एक व्यक्ति का आत्मदाह करने का पुराना वीडियो इस झूठे दावे से साझा किया गया कि केरल के कन्नूर एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की जेब में रखी पॉवरबैंक की वजह से यह विस्फोट हो गया।

The post मोरक्को से आत्मदाह का वीडियो, केरल में पावर बैंक विस्फोट के दावे से वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading