मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कनार्टक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कनार्टक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार गिरफ्तार

कनार्टक के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इससे पहले शिवकुमार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कथित धनशोधन (मनी लॉ्ड्रिरंग) मामले में तीसरी बार पूछताछ के लिए पेश हुए थे। वहीं, ईडी ने मामले के संबंध में शुक्रवार व शनिवार को 13 घंटे से अधिक समय तक कांग्रेस नेता से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 का उल्लंघन करते हुए हवाला लेनदेन में शामिल होने का आरोप लगाया है।

एजेंसी ने शिवकुमार से उनकी संपत्तियों के साथ ही नकदी से भरे बैग के बारे में पूछताछ की, जो उन्होंने अपने सहयोगियों के माध्यम से चांदनी चौक स्थित एक ट्रैवल कंपनी के मालिक को भेजे थे। ईडी अधिकारियों के अनुसार, शिवकुमार को सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह 12 बजे एजेंसी मुख्यालय पहुंचे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں