भिवंडी में बढ़ी बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाएं

भिवंडी में बढ़ी बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाएं

केस दर्ज कराने के बाद भी नही पकड़े जा रहे आरोपी

भिवंडी ।। करोना काल के बाद अनलॉक शुरू होते ही पावरलूम नगरी भिवंडी में बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की घटना में वृद्धि होने के नागरिकों में भय का वातावरण पसरा हुआ है ।नालासोपारा इलाके में रहने वाले एक टेक्सटाइल्स डिजाइनर का दो बाइक सवार लूटेरों ने मोबाइल छीनकर भाग गए।जबकि यहां तकरीबन रोजाना आधा दर्जन बाइक व अन्य वाहनों की चोरी बढ़ रही है।हैरत कि बात यह है कि पुलिस चोरी का केस दर्ज करने के बावजूद आरोपियों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है।जिसे लेकर लोगों में दहसत व्याप्त है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नालासोपारा में रहने वाले अवधेश बृजराज पांडे(44),जी.सी. एक्सपोर्ट अंधेरी में टेक्सटाइल्स डिजाइनर का काम करते है।10 नवंबर 2020 की सुबह अवधेेेश पाांडे चिंचोटी से ओमनी द्वारा भिवंडी आए और वसई रोड पर उतर कर सुबह 7.30 बजे भंडारी कंपाउंड में स्थित भैरव डाइंग से एक्सपोर्ट का माल(कपड़ा)भेजने के लिए जा रहे थे।जैसे ही वे मोबाइल पर बात करते हुए नारपोली गांव में स्थित साई बाबा मंदिर के सामने पहुचे।पीछे से होंडा साइन बाइक से मुंह बांध कर आए दो लोग झपटी मारकर उनसे मोबाइल छीनकर फरार हो गए।हालांकि अवधेश पांडे ने इसकी जानकारी देने के लिए पुलिस के सौ नंबर पर फोन किए तो किसी ने उठाया नही।जिसके बाद उन्होंने नारपोली पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करने के लिए गए तो पुलिस एफआईआर दर्ज आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस रजिस्टर पर उनका नाम पता लिखकर छोड़ दिया।घटना के दो दिन बाद भी अभी तक पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज नही किया है।इससे पहले मुंबई के कुलाबा निवासी मोहम्मद जिब्रील यूनुस मियां अंसारी ठाणे नासिक रोड पर नारपोली पुलिस स्टेशन की हद के पास टेंपो पार्क करके गाड़ी से नीचे उतरकर मोबाइल देख रहे थे। इतने में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उसके पास आए और नासिक जाने के लिए रास्ते के बारे में पूछताछ करने लगे।जब वे रास्ता बताने में मशगूल हो गए।इसी दरम्यान दोनों लूटेरों ने मौका देखकर जिब्रील का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।इतना ही नही शहर के हर सुनसान इलाके में इन दिनों मोबाइल छिनैती की घटना आम हो गई है।लेकिन जनता पुलिस पचेरे से बचने के लिए केस दर्ज कराने नही जाते है।जो कस दर्ज भी करवाता है।पुलिस उसके आरोपियों को पकड़ने के बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है।जिससे चोरो के हैसले काफी बुलंद है। इसी तरह भिवंडी कल्याण रोड पर स्थित लकड़ा मार्केट के सामने तैफिक अब्दुल हाफिज अपनी एम एच 01 एल ए 4733 नंबर की टेंपो खड़ी किए थे।10 नवंबर की रात अज्ञात चोर गाड़ी को चुराकर फरार हो गए।पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है।इसी तरह कोनगांव के गांव देवी पाड़ा में रहने वाले अक्षय शिंदे अपनी बाइक नंबर एम एच 04 सी के-2313 को घर के सामने खड़ी किए थे।अज्ञात चोर उठा ले गए।हैरत की बात यह है कि वाघमारे अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज की अस्पताल के नीचे से खड़ी बाइक चोर चुराकर फरार हो गए।बता दे कि भिवंडी में रोजाना 10 से 12 बाइक रोजाना चोरी हो रही है।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading