
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाकिर नाइक को भारत भेजने की मांग नहीं की है। मलेशियाई पीएम ने जाकिर नाइक को भारत को लौटाए जाने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए कहा कि उसे ज्यादा देश नहीं चाहते हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मैं (भारत के) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला हूं, उन्होंने भी उसकी मांग नहीं की थी। यह शख्स भारत के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है।
पीएम मोहम्मद ने कहा कि जाकिर नाइक इस देश का नागरिक नहीं है, उसे पिछली सरकार ने स्थायी निवासी का दर्जा दिया था। स्थायी निवासी को देश के सिस्टम तथा राजनीति के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, उसने इसका उल्लंघन किया है, इसलिए अब उसे बोलने की अनुमति नहीं है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source