बिहार में पान मसाला पर लगा बैन, जारी हुआ आदेश !

बिहार में पान मसाला पर लगा बैन, जारी हुआ आदेश !

बिहार में पान मसाला खाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। शराब बंदी के बाद नीतीश सरकार ने राज्य में अब हर तरह के पान मसाला पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध फिलहाल एक साल के लिए ही लगाया गया है।

बिहार में अलग-अलग जिलों से जून से अगस्त 2019 के बीच 20 नामी गिरामी पान मसाला कंपनियों के सैंपल जब्त किए गए थे। इनकी जांच में मैग्निशियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक पाये जाने के बाद यह रोक लगाई गई है। बता दें कि मैग्निशियम कार्बोनेट का प्रयोग फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड रेगुलेशन 2011 का उल्लंघन है। इसके लगातार सेवन से एक्यूट हाइपर मैग्नीशिया और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں