बाटला हाउस’ फिल्म पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, 15 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

बाटला हाउस’ फिल्म पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, 15 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘बाटला हाउस’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही थी. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है इसे 15 अगस्त को ही रिलीज किया जाएगा. कोर्ट ने निर्माता को फिल्म के एक सीन के डायलॉग से मुजाहिद शब्द को म्यूट करने के साथ ही फिल्म की शुरुआत और अंत में डिस्क्लेमर लगाने का आदेश दिया है.

आतंकवाद से लड़ाई का जज्बा कई बार सिस्टम पर भी भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक केस 19 सितंबर, 2008 को भी जब दिल्ली के बाटला हाउस में दिल्ली पुलिस ने एक एनकाउंटर किया और उसके बाद पूरे देश में दिल्ली पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई गई. इस एनकाउंटर को कई लोगों ने झूठा बोला तो कइयों ने मरने वाले आतंकवादियों को स्टूडेंट बताया. इसी सच और लड़ाई की कहानी लेकर डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने फिल्म बनाई है. जॉन अब्राहम इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. इसमें जॉन के अपोजिट एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी. इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘रोमियो, अकबर, वाल्टर’ में जॉन अब्राहम ने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں