हैदराबाद: घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल
हैदराबाद में कल रात हबीब नगर पुलिस थाने के सीमा क्षेत्र में आने वाले मंगर बस्ती इलाके में घर की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, एक घायल।
Hyderabad: Three children killed, one injured after a wall of their house collapsed in the Mangar Basti area in Habeebnagar police station limits last night.
— ANI (@ANI) February 28, 2020
भारत में जापान, दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित
गृह मंत्रालय ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के मुताबिक, कोरोना वायरस के हालिया प्रकोप को देखते हुए जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
Bureau of Immigration, Ministry of Home Affairs: In view of the recent outbreak of CoronaVirus, Visa on Arrival facility has been temporarily suspended for nationals of Japan and South Korea pic.twitter.com/Hq8m4fubOY
— ANI (@ANI) February 28, 2020
महाराष्ट्र: अमरावती के महिला कॉलेज में छात्राओं को लव-मैरिज के खिलाफ शपथ लेने के लिए मजबूर किया गया
महाराष्ट्र: अमरावती के महिला कॉलेज में छात्राओं को लव-मैरिज के खिलाफ शपथ लेने के लिए मजबूर किया गया। प्रिंसिपल समेत दो प्रोफेसर निलंबित। (27.02) pic.twitter.com/XB0UHwLo0B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2020
दिल्ली: जाफराबाद में सामान्य हो रहे हैं हालात, ताजा तस्वीरें
दिल्ली के जाफराबाद में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। आज सुबह अपने काम पर जाते लोग दिखे। इलाके अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Delhi: Security personnel remain deployed in Khajoori Khaas and Dayalpur areas of violence-affected North East district pic.twitter.com/TJpIeWrQk8
— ANI (@ANI) February 28, 2020
महाराष्ट्र: MNS ने औरंगाबाद में लगाए पोस्टर, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना देने वालों ईनाम देने की बात
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लिखा है कि अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सही जानकारी देने वाले मुखबिरों को 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
Maharashtra: Poster of Maharashtra Navnirman Sena (MNS) stating to reward with Rs 5,000 the informers who give accurate information about illegal Pakistani and Bangladeshi infiltrators, put up in Aurangabad. (27.02) pic.twitter.com/8WoGXfMq0E
— ANI (@ANI) February 28, 2020
दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,000 के पार
न्यूज़ एजेंसी AFP ने बताया कि दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 2,000 के पार पहुंच गई है।
South Korea #Coronavirus cases pass 2,000: AFP news agency quoting authorities
— ANI (@ANI) February 28, 2020
गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा के भुवनेश्वर में पूर्वी जोनल काउंसिल की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। काउंसिल में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं।
Union Home Minister Amit Shah will chair the 24th Eastern Zonal Council meeting in Odisha's Bhubaneswar, today. The Council comprises states of Bihar, Jharkhand, Odisha and West Bengal. (File Pic) pic.twitter.com/sRzqs1CCwQ
— ANI (@ANI) February 28, 2020
SIT ने शुरू की दिल्ली हिंसा की जांच, मीडिया और चश्मदीदों से मांगे 7 दिन के भीतर सबूत
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर भड़की हिंसा की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। एसआईटी का गठन गुरुवार को दोपहर बाद किया गया था। सआईटी गठित होने के बाद दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने अपील करते हुए आम नागिरक और मीडिया से कहा गया था कि हिंसा की जांच में जिसके पास जो भी तस्वीरें, वीडियो फुटेज या अन्य सबूत हों, तो वो 7 दिन के भीतर पुलिस को मुहैया कराके जांच में मदद करें।