बड़ी खबर LIVE: हरियाणा की BJP सरकार में मंत्री का दिल्ली हिंसा पर शर्मनाक बयान, कहा- दंगे तो होते रहते हैं


हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला का दिल्ली हिंसा पर शर्मनाक बयान, कहा- दंगे तो होते रहते हैं

हरियाणा की बीजेपी सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला का दिल्ली हिंसा पर शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दंगे तो होते रहते हैं। पहले भी होते रहे हैं, ऐसा नहीं है। यह तो जिंदगी का हिस्सा है होते रहते हैं।


हैदराबाद: दिल्ली हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, अमित शाह का पुतला जाने की कोशिश, हिरासत में CPI कार्यकर्ता

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के प्रयास के बाद पुलिस ने सीपीआईके सदस्यों को हिरासत में ले लिया। सीपीआई के कार्यकर्ता दिल्ली हिंसा पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।


दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 34 हुई


दिल्ली हिंसा के पीछे मोदी सरकार का हाथ: गुलाम नबी आजाद

दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “जिस तरह से केंद्र सरकार नफरत का माहौल बना रही थी और नफरत का अंजाम आखिर में दंगे होता है तो आखिरकार दंगे हुए। इसके पीछे सत्तारूढ़ पार्टी है। जब चुनाव था तो बीजेपी के 70 मंत्री दिल्ली में कैंपेन कर रहे थे, आज जब दंगे हैं तो वो सब नेता कहां हैं।”

दिल्ली हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने की अहम बैठक, प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया कराने का फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हिंसा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री कैलाश गहलोत और दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री मुहैया कराने का फैसला लिया गया।


दिल्ली हिंसा मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर सोनिया ने गृह मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग की

दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने प्रेस से बात की। सोनिया ने कहा कि हिंसा में लोगों की जानें गई हैं। बड़ी संख्या में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति से मिलकर गृह मंत्री अमित शाह को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग की है। सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे।

राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञाप पढ़ते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार इस हिंसा के मूक दर्शक बने रहे जिससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ। हम आपसे (राष्ट्रपति) नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता और संपत्ति का संरक्षण करने का आग्रह करते हैं।”

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई है, उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बुरी तरह से इस मामले में फेल हुई है। मनमोहन सिंह ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से कहा कि वह राजधर्म का पालन करें।


रविशंकर प्रसाद इस देश के सबसे कानूनविहीन कानून मंत्री हैं: रणदीप सुरेजवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “रविशंकर प्रसाद जी इस देश के सबसे बड़े ‘लॉलेस’ (कानून विहीन) मंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कल तीन जजों का तबादला किया था, बाकि दो जजों का ट्रांसफर ऑर्डर कहां है? रविशंकर प्रसाद जी छाज बोले सो बोले छलनी भी बोले।”


दिल्ली हिंसा मामले में मरने वालों की संख्या 33 हुई

दिल्ली हिंसा मामले में मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।


महिला टी 20 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 3 रन से हराया


बिहार विधानसभा ने जाति आधारित जनगणना के पक्ष में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित


दिल्ली हिंसा मामले में हाई कोर्ट में तीसरी याचिका दाखिल, NIA जांच की मांग की गई

दिल्ली हिंसा को लेकर हाई कोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई है। दिल्ली हिंसा मामले में यह तीसरी याचिका लगाई गई है। इस याचिका में पूरे मामले की एनआईए जांच की मांग की गई है।

फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है: दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) एसएन श्रीवास्तव ने कहा, “फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है। हम मामले दर्ज कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं, जल्द ही हम गिरफ्तारियां करेंगे। मुझे उम्मीद है कि यह सभी चीजें सामान्य स्थिति में योगदान देंगी।”


दिल्ली हिंसा मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए सोनिया, मनमोहन समेत कांग्रेस के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंचे

दिल्ली हिंसा मामले में ज्ञापन सौंपने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के नेता राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।



गोकुलपुरी में नाले से दो शव बरामद, मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में हिंसा के बाद सुरक्षा बेहद कड़ी है। खबरों के मुताबिक, इस बीच नाले से दो शव बरामद किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जामिया हिंसा मामले में छात्र की याचिका पर सरकार और पुलिस को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र मुस्तफा की याचिका पर दिल्ली सरकार, पुलिस और अन्य को नोटिस जारी किया है। छात्र ने अपनी याचिका में कहा है कि 15 दिसंबर, 2019 को विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने बर्बरता की थी, इस दौरान उसके पैर टूट गए थे। छात्र ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है।


दिल्ली: चांद बाग में दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने कहा, डरने की जरूरत नहीं, आप दुकानें खोलें


दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली सहित पूरे देश को हिला कर रख दिया: मायावती

बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा, “दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली सहित पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वर्तमान में सूरत दंगे की आड़ में जो घिनौनी राजनीति की जा रही है जिसे पूरा देश भी देख रहा है उससे सभी पार्टियों को बचना चाहिए।”

मायावती ने कहा, “दिल्ली में भड़के दंगों ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिला कर रख दिया है। वर्तमान में सूरत दंगे की आड़ में जो घिनौनी राजनीति की जा रही है, जिसे पूरा देश भी देख रहा है उससे सभी पार्टियों को बचना चाहिए।”

अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद दिल्ली के हालात बद से बदतर हुए: संजय सिंह

दिल्ली हिंसा पर ‘आप’ नेता संजय सिंह ने कहा, “समय रहते पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई ये निश्चित रूप से गंभीर गलती है, क्यों देर हुई, किसने कहने पर हुई ये जांच का विषय है। अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद दिल्ली के हालात बद से बदतर हुए हैं, कानून व्यवस्था लगातार बदहाल हुई है।”


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू


महिला टी-20 विश्व कप: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 133/8 का स्कोर बनाया

मेलबर्न में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 ओवरों में 133/8 का स्कोर बनाया।


यूपी: आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को उनकी पत्नी और बेटे समेत यूपी के रामपुर जेल से सीतापुर जेल में शिफ्ट करने पर किए गए सुरक्षा इंतजाम पर एएसपी मधुबन कुमार सिंह ने कहा, “हमें आज सुबह अचानक ये जानकारी मिली कि माननीय आजम खान सीतापुर जेल आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं।”

दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले जज के ट्रांसफर पर कानून मंत्री ने दी सफाई

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “माननीय न्यायमूर्ति मुरलीधर का ट्रांसफर भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की 12.02.2020 की सिफारिश के अनुसार, किया गया था। जज का ट्रांसफर करते समय जज की सहमति ली जाती है। अच्छी तरह से तय प्रक्रिया का पालन किया गया है।”


दिल्ली: हिंसा प्रभावित क्षेत्र चांद बाग में सुरक्षा बल तैनात


सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, भड़काऊ भाषण पर विधि आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की मांग

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने आज सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की और कथित घृणा और भड़काऊ भाषण पर विधि आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की।


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में सड़कों की सफाई की जा रही है

दिल्ली के चांद बाग, भजनपुरा और खजुरी खास में फिलहाल शांति है। हिंसा प्रभावित इलाकों में सड़कों की सफाई की जा रही है।


दिल्ली के सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें

दिल्ली के सीलमपुर से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। फिलहाल इलाके में शांति है। बड़ी संख्या में इलाके में सुरक्षा बल तैनात है।


जज मुरलीधर के ट्रांसफर पर कांग्रेस बोली- लगता है देश में न्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले जज मुरलीधर के ट्रांसफर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्लायल में प्रेस से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि देश में न्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी के विषैले और भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ सुनवाई कर रहे दिल्ली हाइ कोर्ट के वरिष्ठ जज एस. मुरलीधर का रातों-रात तबादला कर दिया गया।”

सुरजेवाला ने कहा, “न्यायपालिका के खिलाफ बीजेपी की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हो गया है। कल दिल्ली हाइ कोर्ट की खंडपीठ के जज एस मुरलीधर और तलवंत सिंह ने दंगों में बीजेपी नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दिल्ली पुलिस को संविधान के अनुरूप कार्रवाई के आदेश दिए।”

उन्होंने कहा, “जब न्यायाधीशों ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और कपिल मिश्रा के भड़काऊ वीडियो दिखाए तो, केंद्र सरकार के वकील और मोदी जी के चहेते तुषार मेहता जी ने तो ये दलील दे डाली कि, "इस समय नामित अपराधियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का उचित समय नहीं है।”


दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हुई


आधी रात को दिल्ली हिंसा से जुड़े हाई कोर्ट के जज का ट्रांसफर करना शर्मनाक: प्रियंका गांधी

दिल्ली हिंसा से जुड़े जज मुरलीधर के ट्र्रांसफर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “न्यायमूर्ति मुरलीधर की आधी रात को ट्रांसफर किया जाना मौजूदा विवाद को देखते हुए चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन यह प्रमाणित रूप से दुखद और शर्मनाक है। लाखों भारतीयों को एक न्यायप्रिय और ईमानदार न्यायपालिका में विश्वास है, न्याय को विफल करने और उनके विश्वास को तोड़ने के सरकार के प्रयास दुस्साहसी हैं।”


दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले हाई कोर्ट के जज के ट्रांसफर पर राहुल गांधी का तंज

दिल्ली हिंसा की सुनवाई करने वाले हाई कोर्ट के जज के ट्रांसफर पर राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं जज लोया को याद कर रहा हूं, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया था।”

गौरतलब है कि जज लोया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, जो सोहराबुद्दीन केस की सुनवाई कर रहे थे। उनकी मौत के बाद कई गंभीर सवाल खड़े किए गए थे। गृह मंत्री अमित शाह का भी इसमें नाम जुड़ा था।


दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बाद हताहतों की रिपोर्ट से महासचिव बहुत दुखी: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता

दिल्ली हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के बाद हताहतों की रिपोर्ट से महासचिव बहुत दुखी हैं। जैसा कि उन्होंने भी ऐसी ही परिस्थितियों में किया था, उन्होंने अधिकतम संयम रखने और हिंसा से बचने के लिए कहा है।


दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 28 हुई

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 1 और व्यक्ति की मौत हो गई है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 28 हो गया है। इसमें लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में हुई 2 मौतें भी शामिल हैं।


दिल्ली हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत, हाई कोर्ट में आज फिर सुनवाई, पुलिस देगी जवाब

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दो गुटों में हुई अलग-अलग झड़पों में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जर्नों लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है। इस मामले में आज फिर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगा। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को नेताओं के भड़काऊ वीडियो देखने के बाद आज 2.15 बजे हाई कोर्ट में जवाब देना है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading