बड़ी खबर LIVE: अब कोई भी NRI खरीद सकेगा एअर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी, मोदी सरकार का फैसला


अब कोई भी NRI खरीद सकेगा एअर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी: प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब एनआरआई एअर इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकेगा। उन्होंने कहा, “10 बैंको का जो 4 बैंको में विलय हुआ था उसपर आज बैठक में निर्णय लिया गया कि उसको 1 अप्रैल से प्रत्यक्ष साकार करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। इन बैकों में पिछले सालों में 40 हजार करोड़ रुपये सरकार ने री-कैपिटलाइज किया है।”


मैं कमलनाथ की सरकार के साथ हूं: निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल

मध्य प्रदेश के मंत्री और निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा, “मैं कमलनाथ की सरकार के साथ हूं। अगर भविष्य में सरकार गिरती है, तो मेरे विकल्प मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की इच्छा और उनके विकास के लिए खुले रहेंगे।”


विज्ञान की परीक्षा में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिस्सों में 95 केंद्रों में 97.8% छात्र हाजिर रहे: CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, सीबीएसई ने आज सफलतापूर्वक 10वीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा आयोजित की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिस्सों में 95 केंद्रों में 97.8% छात्र उपस्थित हुए।


दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस का एक केस कंफर्म किया गया है: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अभी तक दिल्ली में कोरोना वायरस का एक कंफर्म केस है जो सफदरजंग अस्पताल में है। यह वियना से दिल्ली आए थे। आने के बाद वो जिनसे मिले उन 88 लोगों का पता लगा लिया गया है। उन्हें कॉन्टेक्ट कर उन्हें स्क्रीन करने की कोशिश की जा रही है।”

निर्भया के माता-पिता पटियाला हाउस कोर्ट में नई याचिका दाखिल करेंगे

सीमा कुशवाहा निर्भया के माता-पिता की वकील ने कहा, “हम आज पटियाला हाउस कोर्ट में एक नई अर्जी डाल रहे हैं कि फांसी के लिए नई तारीख तय की जाए। अब जो तारीख तय होगी वो फाइनल तारीख होगी, जिसमें इन चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। अब चारों दोषी अपने सभी अधिकारों का पूरी तरह से इस्तेमाल कर चुके हैं।”


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हिंसा प्रभावित इलाकों में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दूसरे नेता भी साथ रहेंगे।



विधायकों की खरीद-फरोख्त करना बीजेपी की पुरानी आदत: ज्योतिरादित्य सिंधिया

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह बीजेपी की पुरानी हादत है, लेकिन वे सफल नहीं होंगे, हम सब एक साथ हैं। मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।”


कोलकाता: पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में अधीर रंजन चौधरी के घर में तोड़फोड़ के विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।


निर्भया के दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज की

निर्भया केस में दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पवन की दया याचिका खारिज कर दी है।


गुजरात में सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में दो साल में 15 हजार से ज्यादा बच्चों की हुई मौत: कांग्रेस

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने कुछ जानकारी के आधार पर सवाल पूछे थे, जो हकीकत सामने आई है सुने जनकर पूरा देश चौंक उठेगा। गुजरात में सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 2 साल में 15 हजार से ज्यादा बच्चे मरे। यह आंकड़ा राज्य सरकार ने विधानसभा में दिया है। हर दिन के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो सिर्फ सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 20 से ज्यादा बच्चे दाम तोड़ते हैं।”


आंध्र प्रदेश: पश्चिम गोदावरी जिले में एक नहर में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में आज एक कार के नहर में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।


पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी

राज्यसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “केवल एक राज्य के नाम, पश्चिम बंगाल में "बंगला” के नाम में परिवर्तन का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। राज्य के नाम में बदलाव के लिए सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए एक संविधान संशोधन की आवश्यकता है।”


करोना वायरस के खतरे के चलते होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे गृह मंत्री शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “होली भारतीयों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते मैंने इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। मैं सभी लोगों से सार्वजनिक समारोहों से दूरी बनाने, अपने परिवार का ध्यान रखने की अपील करता हूं।”


दिल्ली हिंसा: नफरत वाले भाषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 6 मार्च को सुनवाई करे हाई कोर्ट

दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेताओं के बयान पर कई सवाल खड़े किए। कोर्ट ने पूछा कि क्या नफरत वाले भाषण मामले में एफआईर दर्ज करने का अब सही समय है? नफरत वाले भाषण मामले सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 6 मार्च को हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई करे और जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा करे।


देश में कोरोना वायरस के अब तक 28 के पाजिटिव पाए जा चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

देश में कोरोनाव वायरस के बढ़ते प्रकोप पर प्रेस से बात करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कई अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस के 28 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन 28 लोगों में 15 इटली के सैलानी भी हैं, जिन्हें आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। वहीं, केरल में कोरोना वायरस के 3 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करोना वायरस से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के कोरोना वायरस संक्रमित मरीज 66 लोगों के संपर्क में था, आगरा में ही उसने अपने परिवार के 6 लोगों को संक्रमित कर दिया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेंगे। बीते दिनों हम 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहे थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर व्यक्ति किसी भी तरह के लक्षण महसूस करता है तो वो किसी भी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखा सकता है। डॉक्टर की सलाह के बाद उसके टेस्ट किए जाएंगे और आगे का इलाज किया जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा, “ईरान की सरकार ने हमें सहयोग दिया तो हम वहां पर एक लैब तैयार करेंगे,1वैज्ञानिक हमने अपना कल भेज दिया है 3वैज्ञानिक और जा रहे हैं।लैब तैयार करने के लिए हम अपने उपकरण इत्यादि वहां भेज रहे हैं।जो लोग ईरान से हमें लाने हैं,हम उनका टेस्ट करके लाएं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आज निर्माण भवन में कोरोना वायरस के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों का एक समूह बैठक करेगा।


उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर दोषी करार, चार आरोपी बरी

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 7 को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आपका आशय नहीं था, लेकिन जिस तरीके से मारा गया, वो क्रूर था। ऐसे में आपको दोषी करार दिया जाता है। कोर्ट ने चार आरोपियों को बरी कर दिया है।


भड़काऊ भाषण देने वाले BJP नेताओं पर FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर SC में सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हिंसा पर सुनवाई जारी है। याचिका में भड़काऊ भाषण देने वाले बीजेपी नेताओंं कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।


विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवारज सिंह चौहान का इनकार


दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में फिर हंगामा, सदन की कार्यवाही अब दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

दोपहर 12 बजे लोकसभा की दोबारा कार्यवाही शुरू होती एक बार फिर दिल्ली हिंसा पर विपक्षी संसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एन श्रीनिवास गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे


दिल्ली: महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा मास्क पहनकर संसद पहुंचीं


दिल्ली हिंसा: पीड़ितों को मुआवजा देने की चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट से खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की दिल्ली सरकार की घोषणा को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज
कर दिया है।


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राज्य में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाह न फैलाएं और न ही मानें। हर जिले में अलग वार्ड (आइसोलेशन वार्ड) बना दिए गए हैं।


कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ की बैठक


कोरोना वायरस के चलते किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वो इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि विशेषज्ञों ने एक साथ ना जुटना की सलाह दी है।


राज्य में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस नहीं: महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि फिलहाल राज्य में कोरोना वायरस का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।


बीजेपी डरी हुई है, इसलिए विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही: बीएस राठौड़

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बीएस राठौड़ ने कहा, “काले धन का उपयोग करके विधायक खरीदने में शामिल लोग डरे हुए कि उनकी भ्रष्ट प्रथाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा उजागर किया जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार 5 साल तक चलेगी। यदि आवश्यक हो, तो एक फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा।”


दिल्ली हिंसा पर हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित


दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है।


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही दिल्ली हिंसा पर विपक्ष का जोरदार हंगामा, चर्चा की मांग

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हिंसा पर सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू हो गया है। विपक्ष की मांग है कि दिल्ली हिंसा पर तुरंत चर्चा की जाएगी। वहीं सरकार का कहना है कि वह दिल्ली हिंसा पर अभी नहीं, होली बाद यानी 11 फरवरी को लोकसभा में चर्चा करेगी और राज्यसभा में 12 फरवरी को चर्चा करने के लिए तैयार है।

दिल्ली कोर्ट में कल AAP पार्षद ताहिर की अंतरिम जमानत याचिका पर होगी सुनवाई


मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराना इनका मकसद है: अधीर रंजन चौधरी

मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, मध्य प्रदेश की सरकार को तोड़ने के लिए बीजेपी ने सारी ताकत झोंक दी है। शिकार की राजनीति करके हमारे पक्ष के विधायकों को डरा के, लुभा के, भड़का के बीजेपी अपने पक्ष में लाना चाहती। कांग्रेस की सरकार को गिराना इनका मकसद है।

हम सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वो दिल्ली हिंसा पर चर्चा करे: राहुल गांधी

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि वह दिल्ली हिंसा पर चर्चा करे।


बीजेपी ने हमारे संसादों को 50-60 करोड़ रुपयके के ऑफर दिए: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश के विधायकों को बीजेपी द्वारा बंधक बनाए जाने पर राज्य सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने कहा, “बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी अलग-अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं, यही वह राजनीति है जो वह करना चाहते हैं। हमारे संसदों को 5 से 60 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए हैं। हमारे कुछ सांसद बेंगलुरु में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं।”

इटली से दिल्ली आए 15 सैलानियों में कोरोना वायरस की हुई पुष्टि

इटली से दिल्ली आए 15 पार्यटकों में कोरोनाव वायरस की पुष्टि हो गई है। दिल्ली एम्स ने इन सैलानियों में कोरोना वायरस की पुष्टि की है। इन सैलानियों को भारत आने के बाद से ही अलग रखा गया था। इन सैलानियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। अब रिपोर्ट आई है। 15 सैलानियों छावला के आईटीबीपी कैंप में रखा गया है। खबरों के मुताबिक, इन सैलानियों को मंगलवार को दोपहर से इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।

दिग्विजय बोले- मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को खतरे पर दिग्विजय सिंह ने कहा हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में प्रेस से बात करेंगे।


हरियाणा: करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट

हरियाणा के करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर युवकों ने गुंडागर्दी की। टोल कर्मियों को पीटा, उन्हें पिस्तौल दिखाई और टोल दिए बिना ही फरार हो गए। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया टोल का भुगतान न करने पर उन्हें गाड़ी पीछे लेने के लिए जिसके बाद उन्होंने बैरिकेड तोड़कर मारपीट शुरू कर दी।

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बेटे की याचिका पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बेटे रोहिन मोदी की एक याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच आज सुनवाई करेगी। याचिका में रोहिन ने नीरव मोदी के घर से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई पेंटिंग्स की नीलामी को चुनौती दी है, नीलामी कल होनी है।


एमपी में लोकतंत्र की हत्या की BJP ने रची साजिश? कांग्रेस बोली- बीजेपी ने कई विधायकों को बनाया बंधक

मध्य प्रदेश में बीजेपी पर लोकतंत्री की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। कांग्रेस के मुताबिक, बीजेपी ने 8 विधायकों को बंधक बना लिया है। इन विधायकों में 4 कांग्रेस के हैं, एक निर्दलीय और बाकी विधायक एसपी और बीएसपी के हैं।


गौर करने वाली बात यह है कि अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद परोख्त का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी लगातार कांग्रेस के विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये देने का ऑफर कर रही है। उनके इस बयान के बाद ताजा मामला सामने आया है।

दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवधर्न अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन आज कोरोना वायरस के प्रबंधन और तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे।


उत्तर प्रदेश: मेरठ में स्वाइन फ्लू के 81 मामले सामने आए

मेरठ के मुख्य चिकित्सक अधिकारी ने कहा, “मेरठ में स्वाइन फ्लू के 81 मामले सामने आए हैं, इसमें पीएसी के जो जवान भर्ती थे उनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, 9 अभी भर्ती हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज में कुल 387 जांच हुई हैं, जिनमें से 97 मामले पॉजिटिव आए, उनमें से 81 मेरठ के हैं बाकी आसपास के जिलों के हैं।


तेलंगाना: ग्रेटर हैदराबाद में निगन ने उस इलाके में छिड़काव किया, जहां कोरोना वायरस का मरीज मिला था


चीन में कोरोना वायरस से 38 और लोगों की मौत, मरने का आंकड़ा पहुंचा 2,981

एएफपी न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, कोरोना वायरस में चीन में 38 और मौतें हुई हैं। कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2,981 पहुंच गया है। हालांकि चीन में लगातार तीसरे दिन भी नए मामलों की संख्या में कमी आई।

गाजियाबाद: कोरोना वायरस के डर से लोग होली पर नहीं खरीद रहे चीन का सामान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस के डर के चलते होली के लिए चीन के प्रोडक्ट बाजार से गायब हो गए हैं। खरीदार लोकल प्रोडक्टस खरीदना पसंद कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, TMC के प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल के बरखेड़ी इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल है।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading