
एक ओर भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा पर उतर कर इतिहास बनाने की तैयारी कर रही है, तो दूसरी ओर देश के नागरिक बेंगलुरू की सड़क पर मूनवॉक की वीडियो फ़ुटेज वायरल होने के बाद शर्मिंदगी का एहसास कर रहे हैं।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, 7 सितम्बर को चांद के साउथ पोल पर भारत के चंद्रयान मिशन-2 के टच होने से कुछ ही दिन पहले, एक प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीट आर्टिस्ट बादल नंजुंदास्वामी ने बेंगलुरु की सड़क पर मूनवॉक करके दुनिया भर में सुर्ख़ियां बटोर ली हैं।
नंजुंदास्वामी का कहना है कि यह पूरी वीडियो फ़ुटेज एक मोबाइल से शूट की गई है, जिसके लिए कोई एडिशनल लाइट का प्रयोग नहीं किया गया, मैंने सोचा भी नहीं था कि इसे इतनी अधिक लोकप्रियता मिलेगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source