
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने गए सभी 11 विपक्षी नेता जब श्रीनगर जा रहे थे तभी उस फ्लाइट में एक महिला फफक पड़ी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की महिला राहुल गांधी से राज्य के हालात और अपनी आप बीती बता ही थी, अपने दर्द को बताते हुए वो महिला रो पड़ी।
कश्मीर का दर्द सुनिए… pic.twitter.com/FRyg1Chifg
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) August 24, 2019
बता दें अनुच्छेद 370 हटने के करीब 20 दिनों बाद शनिवार को हालात देखने श्रीनगर पहुंचे विपक्षी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, एनसीपी नेता माजिद मेमन,सीपीआई नेता डी.राजा के अलावा शरद यादव सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source