पीएम मोदी की तारीफ़ करने पर कांग्रेस ने इस बड़े नेता को भेजा नोटिस!

पीएम मोदी की तारीफ़ करने पर कांग्रेस ने इस बड़े नेता को भेजा नोटिस!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने अपने वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर को नोटिस भेजा है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष ने शशि थरूर से प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने पर सफाई मांगी है और उस सफाई के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करने का बयान दिया है।

हाल के दिनों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते नजर आए हैं, जबकि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हर मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को घेर रहा है।

शशि थरूर से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा था कि पार्टी को हर मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की बुराई करने से परहेज करना चाहिए, और प्रधानमंत्री मोदी ने जो अच्छे काम किए हैं उन कामों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा भी कर देनी चाहिए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں