
फेसबुक पर हुए प्यार को निभाने के लिए हरियाणा की युवती पाकिस्तान युवक से मिलने डेरा बाबा नाननानक (तरनतारन) के रास्ते करतारपुर पहुंच गई। इसकी भनक जब पाकिस्तान रेंजरों को लगी तो उन्होंने दोनों को हिरासत में लिया।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि करीब 20 वर्ष की मंजीत कौर नवम्बर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। कौर फेसबुक के माध्यम से उस व्यक्ति के संपर्क में थी और गुरुद्वारा में उसने उससे मुलाकात की और एक पाकिस्तानी महिला का परमिट दिखाकर उस व्यक्ति के साथ फैसलाबाद जाने का प्रयास किया।
भारतीय श्रद्धालु हाल में खुले करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब जा सकते हैं लेकिन वे पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में नहीं जा सकते हैं। इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (विस्थापित न्यास संपत्ति बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह पहली घटना है जिसमें किसी भारतीय सिख महिला ने नौ नवम्बर को करतारपुर कॉडोर खुलने के बाद से इस सीमित क्षेत्र से बाहर निकलने का प्रयास किया है।’
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source