पुणे की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़की पुलिस वाले पर चिल्ला रही है और गाली गलौज कर हंगामा करते नज़र आ रही है. यह वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल मंगलवार को एक CCTV वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक लड़की शराब पीकर कार चला रही थी। लड़की ने नशे की हालत में अपनी ही सोसाइटी में पार्क की हुई गाड़ियों को टक्कर मारी। उसके बाद भी महिला की सनक कम नहीं हुई और उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. कार को बार-बार टक्कर मारने और महिला द्वारा हंगामा करने की सारी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना की जानकारी तब हुई जब महिला ने सुबह 4.30 बजे हंगामा करना शुरू कर दिया.
#WATCH A driver hits her car against a parked car repeatedly, in Pune’s Ramnagar area. Additional CP, Pimpri-Chinchawad says, "A woman driver damaged three cars with her car in Ramnagar area; Case registered, further investigation underway.” (20th August) pic.twitter.com/QE1kLrWsJF
— ANI (@ANI) August 21, 2019
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि महिला ने नशे की हालत में यह काम किया है. इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला ने जानबूझकर पार्क की गई गाड़ी को टक्कर मारी और जब किसी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो गालियों को बौछार करने लगी.
Ye raha pune wali didi ka pura video pic.twitter.com/xhH7TkLmP8 https://t.co/Onbr1beKVD
— Mask (@Mr_LoLwa) August 23, 2019
यहां तक कि महिला ने तो पुलिस वालों को भी नहीं बख्शा. सोशल मीडिया और न्यूज चैनल में दिखाए गए इस घटना के वीडियो के अनुसार, महिला न सिर्फ दुर्व्यवहार करती दिख रही है, बल्कि वो वहां मौजूद लोगों और पुलिस वालों को भी धमकी दे रही है. हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपने कपड़े तक उतारने की धमकी दे डाली. पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच के आधार पर महिला के खिलाफ कानून संबंधी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी महिला की पहचान स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) के रूप में हुई है, जिसका 9 साल का एक बेटा भी है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source