टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट निश्त फातिमा को बुर्का पहनने पर कॉलेज ने नही लेने दी डिग्री,

नई दिल्ली: रांची के मारवाड़ी कॉलेज की ग्रेजुएशन सेरेमनी में डिग्री आई ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट निशत फातिमा डिग्री नही ले सकी,क्योंकि कॉलेज की तरफ से उसे डिग्री लेने से रोक दिया गया।पिछले कई दिनों से कॉलेजों में ड्रेस को लेकर गहमागहमी मची हुई है,कई कॉलेज में कपडों के लेकर अजीबोगरीब नियम बनाए जा रहे हैं. जहां हैदराबाद के गर्ल्स कॉलेज ने लड़कियों को सूट पहनने पर अजीब फरमान सुना दिया है।

निश्त को कार्यक्रम में डिग्री लेने से रोक दिया गया. निशत ने सत्र 2011-14 में मारवाड़ी कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. निशत को नहीं मालूम था कि बुर्का पहनकर डिग्री लेने आना इतना तकलीफदेह होगा. निशत ने ग्रेजुएशन में बीएससी गणित ऑनर्स में 93 फीसदी अंक हासिल किए थे. उन्हें कॉलेज में सभी विषयों में उसे सबसे अधिक अंक मिले थे।बता दें, निशत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुर्का पहन कर आई थी. समारोह में गोल्ड मेडल के लिए उसका नाम पुकारा गया. उसे सबसे पहले मेडल लेना था।

वहीं नाम बुलाने के साथ ही मंच से घोषणा कर दी गई कि वह कॉलेज द्वारा तय ड्रेस कोड में नहीं है, इस कारण उसे समारोह में डिग्री नहीं दी जाएगी.इसके बाद वह मंच पर नहीं चढ़ी. जिसके बाद दूसरे टॉपर्स को मेडल और डिग्री देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

ड्रेस कोड तय होने के बावजूद बुर्के में आने पे निशत के पिता मुहम्मद इकरामुल हक ने कहा कि बुर्का हमारी परंपरा में शामिल है. बता दें, टॉपर्स को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने डिग्री प्रदान की।

ग्रेजुएशन सेरेमनी को लेकर कॉलेज की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया था. जिसमें छात्र को सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और छात्राओं को सलवार-सूट, दुपट्टा या साड़ी ब्लाउज में आना था. इसके लिए कॉलेज ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading