
झारखंड विधानसभा 2019 के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों पर मतदान जारी है
।
भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और कृषि मंत्री रणधीर सिंह समेत 236 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, 16 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 40,05,287 है। इनमें से महिला मतदाता 19,55,336 व पुरुष वोटरों की संख्या 20,49,921 है। थर्ड जेंडर 30 व नए वोटर 93,779 है।
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़,महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, नाला, जामताड़ा, सारठ, पोडैयाहाट,गोड्डा और महगामा विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहाहै। इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 7 सीट आरक्षित है, जबकि 9 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं।
इसमें राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
वहीं, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में 6 पर झामुमो, 6 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस व एक पर जेवीएम का कब्जा है।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK