जेएनयू की छात्रनेता शेहला राशिद के खिलाफ़ अपराधिक मामला दर्ज!

जेएनयू की छात्रनेता शेहला राशिद के खिलाफ़ अपराधिक मामला दर्ज!

जेएनयू की छात्रनेता शेहला राशिद के खिलाफ दिल्ली में एक आपराधिक शिकायत दायर की गई है। जिसमें कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, यह शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दर्ज करवाई है। वहीं शेहला रशीद के ट्वीट पर भारतीय सेना ने जवाब दिया है।

शेहला रशीद ने रविवार को कश्मीर के हालात को लेकर 10 ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में हालात बेहद खराब है। भारतीय सेना ने ट्वीट कर उनके दावों को बेबुनियाद बताया है।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, ‘शेहला राशिद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और खारिज हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।’

रविवार को शेहला रशीद ने कश्मीर के मौजूदा हालात को लेकर 10 ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में दावा किया कि वहां हालात बेहद खराब है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں