नई दिल्ली: अभिनेत्री जायरा वसीम के अपने कैरियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर मीडिया में बवाल मचा हुआ है,बॉलीवुड से लेकर राजनेता तक हर किसी ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं,सपा साँसद एसटी हसन ने जायरा के फैसले को सही कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका समर्थन आजम खान ने भी किया।
आजम खान ने जायरा वसीम के बहाने बहुत कुछ फिल्म अभिनेत्रियों पर भी बोल गए. उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी नेता जया प्रदा के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया. इसे लेकर जया प्रदा ने दोनों सांसदों पर हमला बोला है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता जया प्रदा ने मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन और रामपुर से सपा सांसद आजम खान दोनों सांसदों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से करने की बात कही है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभद्र टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ थाने में भी एफआईआर दर्ज करावाएंगी।
FIR registered against Samajwadi Party MP from Rampur, Azam Khan and 10 others, on charges of making derogatory remarks against BJP leader Jaya Prada. (file pic) pic.twitter.com/2F77bHaLOl
— ANI UP (@ANINewsUP) July 1, 2019
बता दें कि एक ओर जहां मुरादाबाद से सपा सांसद एसटी हसन ने जायरा के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले को सही बताया, तो वहीं आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि नाचने-गाने वाली महिलाएं तवायफ होती हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा काम करता है तो वह काम ना करे. आगे उन्होंने कहा कि नाचने गाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस नाचने गाने में अश्लीलता हो वह जायज नहीं है।
वहीं, सपा सांसद आजम खान ने एसटी हसन के इस बयान का समर्थन किया. उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘मैं, लफ्ज खास तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोग जान रहे हैं कि यह लफ्ज कहां जाकर लग रहा है. जिस समाज में इस लफ्ज को सम्मानजनक मान लिया जाएगा, क्या तरक्की करेगा वह समाज? वह कैसे सिर उठाकर चलेगा?’
गौरतलब है कि इससे पहले भी लोकसभा चुनाव में आजम खान ने जया प्रदा के लिए अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके लिए चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी।