जानिए, मुनक्का खाने के फायदे, इस तरह खाने से मिलता है कब्ज से राहत!

जानिए, मुनक्का खाने के फायदे, इस तरह खाने से मिलता है कब्ज से राहत!

किशमिश यानी मुनक्का को यूं तो मेवा में गिना जाता है लेकिन देखा जाए तो ये किसी आर्युवेदिक दवा से कम नहीं है। डॉक्टर भी कहते हैं कि किशमिश के नियमित सेवन से कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

इतना ही नहीं ये रक्त वर्धक और अन्य कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है। किशमिश में वो सभी फायदे तो होंगे ही जो अंगूर में होते हैं क्योंकि अंगूर को सुखाकर ही किशमिश को बनाया जाता है। लेकिन अंगूर को सुखाने के बाद मेवा बनते ही इसके फायदे दुगने हो जाते हैं।

दरअसल किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, किशमिश कब्ज में राहत देती है,किशमिश का नियमित सेवन करने से कब्ज में फायदा मिलता है। अगर कब्ज के साथ साथ एसिडिटी से भी परेशान हैं तो रोज किशमिश को पानी में भिगोकर इसका सेवन करें।

किशमिश किसी भी खून बढ़ाने वाली दवा की तरह असरदार है। अगर आपके भीतर खून की कमी है तो रोज इसे भिगोकर इसका पानी पिएं और रोज दस से 12 किशमिश चबाकर खाएं। किशमिश में पाया जाने वाला बिटामिन बी कॉम्प्लेक्स खून की मात्रा बढ़ाता है। जोड़ों और हड्डियों के दर्द से परेशान लोगों को भी किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

इतना ही नहीं जो लोग अपना वेट बढ़ाने के लिए तरह तरह की दवाइयां खा रहे हैं वो केवल किशमिश खाकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोज होता है जो वेट गेन में मददगार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उन्हें सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना चाहिए। इससे उनका ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading