नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Jamia यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की बर्बरता के वीडियो और फ़ोटो दुनियाभर में वायरल हो रहे हैं,जिनको देखकर पत्थर दिल भी पसीज जाएगा।
इस पूरे प्रदर्शन दो छात्राएँ Jamia की पोस्टर गर्ल बन गई हैं जिनको दुनियाभर के लोगों ने अपनी डीपी और स्टेटस पर जगह दी है और उनके जज्बे को सराहते हुए हौसला अफजाई करी है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो आयशा रीना और लदीदा फ़रज़ाना की है, Jamia की ये दोनों छात्राएं अपने साथी छात्र को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की एक वीडियो सामने आयी थी।
देखिये दिल्ली पुलिस का असली चेहरा कल तक ये रो रहे थे की इनको वकीलों ने मारा आज खुद क्या कर रहे हैं देखिये। pic.twitter.com/JSZUiCDGIl
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 15, 2019
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी एक घर से एक लड़के को खींचकर उस पर लाठियां बरसा रहे हैं। इस पर युवक की महिला साथी उसे बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। आयशा रेन्ना ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि ‘शाम में करीब 5.30 बजे हमने सामने से लोगों को भागकर आते देखा और पुलिसकर्मी उन पर लाठियां बरसा रहे थे।’

रेन्ना ने बताया कि ‘इस पर हम लोग एक घर में घुस गए, लेकिन घर के गेट पर गाड़ी खड़ी होने के चलते गेट बंद नहीं हो पाया। इस पर पुलिसकर्मियों ने हमें बाहर आने को कहा, जब हमने बाहर आने से मना कर दिया तो उन्होंने हमारे साथी को बाहर खींचकर उस पर लाठियां बजाना शुरू कर दिया।’ लड़कियों द्वारा साथी छात्र को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ जाने की घटना की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि आयशा जामिया में इतिहास और लदीदा अरबी भाषा में स्नातक की छात्रा हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार शाम जामिया के छात्रों ने शांतिपूर्ण मार्च का आयोजन किया था, लेकिन बाद में यह उग्र हो गया।
इस पर पुलिस ने उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने कई बसों समेत वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसकर कथित तौर पर छात्रों के साथ मारपीट की।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source