कोरोना का प्रकोप: लखनऊ में मांस-मछली की बिक्री पर लगा प्रतिबंध, हेल्पलाइन नंबर जारी

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए कई उपाए किए जा रहे हैं। इसी को देखते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लखनऊ के जिला अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। उनका कहना है कि मीट के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई को लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि मीट से कोरोना वायरस न फैले इसलिए खुले में मीट, सेमी कूक्ड मीट और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट को साफ-सफाई और हाइजिन का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गौशालाओं में फागिंग का आदेश दिया गया है। एयरपोर्ट समेत अस्पतालों में स्कैनिंग और मॉनीटर शुरू कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

अपने आदेश में डीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों और सैलानियों की स्कैनिंग और मॉनिटर की जा रही है। अगर किसी यात्री में लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ये 0522-2622080 और मोबाइल नंबर 7839700132 है। इस पर तत्काल मदद मिलेगी।

चीन के वुहान शहर से फैला घातक कोरोना वायरस अब कई देशों में जा चुका है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 30 के आसपास जा पहुंची है। आगरा में भी छह लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading