केजरीवाल सरकार ने आम लोगों को दिया तोहफा, अब 200 यूनिट बिजली देने होंगे सिर्फ इतने रुपए!

केजरीवाल सरकार ने आम लोगों को दिया तोहफा, अब 200 यूनिट बिजली देने होंगे सिर्फ इतने रुपए!

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए बिजली दरों में कटौती की है. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब 200 यूनिट के लिए सिर्फ 408 रुपये देने होंगे. उन्होंने कहा, “दिल्ली में 2010 में 200 यूनिट बिजली के दाम 539 रुपये थे, 2013 में 928 रुपये, 2018 में 660 रुपये हो गए और आज के बाद यह 408 रुपये हो जाएंगे. ऐसा इसलिए हो सका, क्योंकि आपने ईमानदार सरकार चुनी.”

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में जब 200 यूनिट बिजली 408 रुपये में दी जा सकती है, तो फिर नोएडा-गाजियाबाद में 1310 में क्यों दी जा रही है? उन्होंने कहा, ”दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि पिछले 5 साल से दिल्ली में बिजली के रेट नहीं बढ़े. आज दिल्ली अकेला ऐसा राज्य है जहां बिजली के रेट बढ़े नहीं, घटे हैं”

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले बिजली के दर में कटौती की गई है. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की बिजली दरों की तुलना गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई औरअजमेर से की है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading