इस शहर में 200 रुपये किलो बिक रहा है प्याज़

इस शहर में 200 रुपये किलो बिक रहा है प्याज़

प्याज के दाम कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। प्याज की कीमतों में निरंतर उछाल जारी है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बेंगलुरू में शनिवार को प्याज के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया है कि बाजार में कम आपूर्ति की वजह से प्याज के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है।

राज्य कृषि विपणन अधिकारी सिद्दांगैया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया है कि, ‘प्याज की कीमत बेंगलुरु की कुछ खुदरा दुकानों में 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

इसकी थोक दर 5,500 रुपये से 14,000 रुपये प्रति क्विंटल है। बढ़ती कीमतों के बाद रसोई में आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्याज अब लोगों की थाली से गायब होने लगा है।

सिद्दांगैया के मुताबिक, प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं और प्याज की किल्लत जनवरी के मध्य तक रहने की आशंका है।

भारत को सालाना 150 लाख मीट्रिक टन प्याज की जरुरत पड़ती है। कर्नाटक में 20.19 लाख मीट्रिक टन प्याज का उत्पादन होता है। उत्पादन व फसल पकने के बाद हुए नुकसान को देखा जाए तो इस साल तक़रीबन 50 फीसदी प्याज नष्ट हो गया है।

नवंबर में कर्नाटक के बाजारों में एक दिन में 60-70 क्विंटल प्याज प्राप्त हुआ, जो दिसंबर में 50 प्रतिशत तक नीचे आ गया। इसके कारण संकट पैदा हो गया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading