इस मुस्लिम देश ने कहा- ‘दुनिया के मुसलमानों को एकजुट हो जाना चाहिए’

इस मुस्लिम देश ने कहा- ‘दुनिया के मुसलमानों को एकजुट हो जाना चाहिए’

विदेशमंत्री ने कहा है कि ज़ायोनियों के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए मुसलमान एकजुट हों। मस्जिदुल अक़सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों पर ज़ायोनियों के आक्रमण पर ईरान के विदेश मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ज़ायोनियों के अत्याचारों को रोकने के लिए मुसलमानों को एकजुट होना चाहिए। ईरान के विदेशमंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मस्जिदुल अक़सा के घायल नमाज़ियों के चित्र डालते हुए लिखा है कि ज़ायोनी आतंकवादी, फ़िलिस्तीनियों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं जबकि मुसलमान एकजुट होकर इस अत्याचार को समाप्त कर सकते हैं।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़ने वालों पर हमला करके दसियों फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों को घायल कर दिया। ईदुल अज़हा से पहले से अतिवादी ज़ायोनी अपने समर्थकों का आह्वान कर रहे थे कि ईदुल अज़हा के दिन मस्जिदुल अक़सा पर हमला किया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں