आज़म खान हो सकते हैं गिरफ्तार!

आज़म खान हो सकते हैं गिरफ्तार!

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर लोकसभा सीट से सांसद आज़म खान पर यूपी पुलिस ने चार भैंस चोरी और लूट का एक और मामला दर्ज किया है। कमर पुत्र बदलू की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा रामपुर के थाना कोतवाली में दर्ज किया गया है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, रामपुर पब्लिक स्कूल बनाने के लिए अनाथालय तोड़े जाने के मामले में आज़म खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सपा सरकार में घोसिखाना के मकान तुड़वाने और भैंसे चोरी करवाने, लूटपाट जैसे मामलों में आजम खान व पूर्व सीओ आले हसन सहित 6 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

थाना कोतवाली में 11 पीड़ितों ने शिकायत दी, जिसके 4 मामले दर्ज किए गए गए हैं। इनमें भी भैंस चोरी के मामले हैं। एक पीड़ित ने आजम खान पर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज कराया है। आज़म खान द्वारा तोड़फोड़ कराए जाने के बाद उनकी मां की दहशत की वजह से मौत हो गई थी।

बता दें कि यतीमखाना बस्ती की निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला शहजादी बेगम समेत 40 बेहद गरीब परिवार कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला की अगुवाई में लंबे समय से आजम खान के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे थे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں