आईस बॉक्स में रखे बच्चे के शव का वीडियो झूठी बच्चा चोरी की अफवाहों के साथ हुआ वायरल

सोशल मीडिया में एक वीडियो, जिसमें महिला को डब्बे में बंद बच्चे के शव के ऊपर से बर्फ हटाते हुए देखा जा सकता है, इस दावे से वायरल है कि इस बच्चे को आईस बॉक्स में बंद करके अंग व्यापार के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया गया है। 30 अक्टूबर को ट्विटर उपयोगकर्ता सर हेनरी ने इस वीडियो को समान दावे के साथ पोस्ट किया है।

फेसबुक और ट्विटर पर दुनिया भर से कई लोग इस वीडियो को समान दावे से साझा कर रहे हैं।

तथ्य जांच

डिजिटल वेरिफिकेशन टूल इनविड का इस्तेमाल करके ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो को कई कीफ्रेम में तोड़ा। इनमें से एक कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च करने पर हमें मालूम हुआ कि यह वीडियो चीन के गुआंडोंग का है। चैनल न्यूज़ एशिया के लेख के मुताबिक, इस बच्चे की मौत एक रिश्तेदार के घर पर डूबने के कारण हुई थी। धुप और गर्मी से बचाने के लिए उसके शरीर को बर्फ के बॉक्स में बंद कर रखा गया था। इस घटना को चीन की समाचार चैनल CCTV ने भी प्रकाशित किया था।

पहले भी अक्टूबर 2019 में यह समान क्लिप इस दावे से वायरल थी –“करीब 300 से ज़्यादा बच्चों को अंग तस्करी के लिए बर्फ के डब्बों में रखा हुआ पाया गया।” (अनुवाद) इस दावे की पड़ताल अमेरिकन तथ्य जांच वेबसाइट स्नोपस द्वारा की गई थी।

हमें हुनान इलाके के Huaihua शहर के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो द्वारा पोस्ट किया गया एक संदेश भी मिला – “वीडियो में दिखा रहा बच्चा हुनान इलाके के यीयांग शहर (Yiyang City) का रहनेवाला है। ग्वांगझू में रह रहे रिश्तेदारों के घर पर पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गयी थी। परिवार ने उसके शव को बर्फ के एक बॉक्स में रख कर दफ़नाने के लिए घर ले जा रहे थे।” (अनुवाद)

निष्कर्ष के तौर पर, बच्चे के शव को आईस बॉक्स में एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का एक वीडियो अंग तस्करी के झूठे दावे से साझा किया गया है।

The post आईस बॉक्स में रखे बच्चे के शव का वीडियो झूठी बच्चा चोरी की अफवाहों के साथ हुआ वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading