
हैदराबाद: टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपनी बहन इनाम मिर्ज़ा की शादी के संबंधित से जारी अटकलों को ख़त्म करते हुए ये स्पष्ट कर दिया है कि उनकी बहन अनाम मिर्ज़ा की दिसम्बर में शादी होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये उनकी बहन का रिश्ता पूर्व हिन्दुस्तानी क्रिकेट कप्तान मुहम्मद अज़हरुद्दीन के बेटे असद के साथ तए हुआ है । सानिया ने कहा कि वो लोग अभी पैरिस में छुट्टियां गुज़ार रहे है और दिसम्बर में अनाम मिर्ज़ा असद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएँगी । उन्होंने कहा कि असद एक बहुत अच्छा लड़का है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source