सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हुजूम बेक़ाबू, पुलिस का लाठी चार्ज

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हुजूम बेक़ाबू, पुलिस का लाठी चार्ज

हैदराबाद: शहर में दसहरा तहवार के मद्दे नज़र अवाम अपने अपने वतनों को वापिस हो रहे हैं। दूसरी तरफ़ आर टी सी कर्मचारियो ने भी हड़ताल रखी है। जिसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर अवाम का बे-तहाशा हुजूम देखने में आरहा है। हुजूम को क़ाबू में करने के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर ऐसे मनज़र देखे गए जिसमें ट्रेन रुकने से पहले ही मुसाफ़िर ट्रेन में सवार होते नज़र आए और मुसाफ़िरो की लंबी क़तारें देखी गईं| हुजूम को क़ाबू में करने के लिए पुलिस को हल्की से लाठी चार्ज करने की ज़रूरत पड़ गई। दसहरा तहवार के पेश-ए-नज़र सिकंदराबाद के अलावा अन्य रेलवे इस्टेशनो काच्चि गुड़ा, नामपल्ली पर भी अवाम का हुजूम देखा गया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading