
इराक़ में उस छावनी पर 5 रॉकेट गिरे जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
पार्स टुडे डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सूमरिया न्यूज़ ने इराक़ी सेना की संयुक्त कमान के हवाले से बताया मंगलवार को देश के पश्चिमी प्रांत अंबार की ऐनुल असद छावनी पर 5 रॉकेट गिरे जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी। ऐनुल असद इराक़ की उन अहम छावनियों में है जिसमें अमरीकी आतंकी सैनिक रहते हैं।
इराक़ के ज़्यादातर गुट और इस देश की जनता का बड़ा भाग अपने देश में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के ख़िलाफ़ है और इसे अपने देश में अशांति का मुख्य कारण समझते हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source