अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान होगा- तालिबान

अमेरिका को बहुत बड़ा नुकसान होगा- तालिबान

अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता होने से पहले ही रद्द होने के बाद तालिबान ने धमकी देते हुए कहा कि अभी अमेरिकी सैनिक और मरेंगे। आपको बताते जाए कि अमेरिकी सैनिक की हत्या करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम समय पर शांति वार्ता को रद्द करने का फैसला लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तालिबान से वार्ता कैंसिल करने पर तालिबान ने गुस्से में आकर दिया बड़ा बयान दिया है। तालिबान का कहना है कि इससे अमेरिका को बड़ा नुकसान होगा और अब ज्यादा अमेरिकियों की जान जाएगी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, तालिबान की तरफ से रविवार देर रात एक बयान जारी करते हुए अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप हमले की दुहाई दे रहे हैं, उसी वक्त अमेरिकी सेना भी अफगानिस्तान में लगातार बम बरसा रही है।

तालिबान का कहना है कि अमेरिका के लिए ये भारी पड़ने वाला है। इससे अमेरिका की छवि पर असर होगा, लोगों की जान जाएगी और शांति भंग होगी।

उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप और तालिबान के बड़े नेताओं के बीच ये बैठक कैंप डेविड में होने थी, जहां अक्सर अमेरिकी राष्ट्रपति बड़ी और अहम बैठकें करते हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने बताया था कि जबतक हमें इस बात पर भरोसा नहीं होता है कि अफगानिस्तान में सबकुछ ठीक है, हम अपने सैनिक नहीं बुलाएंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading