अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक प्राइवेट सोशल क्लब  में शनिवार की तड़के गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं. न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने बताया कि फायरिंग की यह घटना न्यूयॉर्क के ब्रुकलीन  में हुई है. फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

वही, फायरिंग के पीछे के मकसद के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. इससे पहले अमेरिका (United States) में कंसास के एक बार में दो बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पुलिस को रविवार देर रात एक बजकर 27 मिनट पर कंसास शहर के टकीला केसी बार में गोलीबारी की सूचना मिली जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया था कि इस गोलीबारी में मारे गए चारों पुरुषों की आयु 20 साल से 60 साल के बीच थी. हमले में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया.

इससे पहले अक्टूबर महीने में ही अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो महिलाएं घायल हो गई थीं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں