अभिनेता शिवम रॉय प्रभाकर ने महान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की

अभिनेता शिवम रॉय प्रभाकर ने महान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की

यदि आप सोचते हैं कि बॉलीवुड में केवल हाई क्लास फॅमिली के लोग ही करियर बना सकते हैं तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है, जिसको कई बार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी व् अन्य अभिनेताओं ने गलत साबित किया है जिनका पारिवारिक बैकग्राउंड बेहद साधारण रहा. और एक बार फिर यह साबित कर दिया है अभिनेता शिवम रॉय प्रभाकर ने, जिसने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सलमान खान की बजरंगी भाईजान से की थी, जिसमे उन्होंने बेहद छोटा किरदार किया था.

अभी हाल ही में शिवम् रॉय प्रभाकर ने जी म्यूजिक कंपनी के एल्बम सॉंग ‘चाल गज़ब है’ में बतौर मुख्य किरदार किया जिसमे उनके साथ टीवी की फेमस अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी ने काम किया. सॉंग को यूट्यूब पर 9 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है.

शिवम रॉय प्रभाकर, आँखों में बॉलीवुड अभिनेता बनने के सपने रखने वाला साधारण सा लड़का एक साधारण परिवार से संबंद्ध रखता था. पिताजी अध्यापक होने की वजह से शिवम को शुरुआत से ही शिक्षा के क्षेत्र में ही करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया. बोर्ड परीक्षा में स्टेट टोपर रहे शिवम को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुरुष्कृत भी किया जा चुका है. शिवम उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के एक छोटे से क़स्बा मारहरा से आते हैं जो जोकि अलीगढ से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है.

अभिनेता का कहना है कि स्टेट टोपर रहे वह शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते थे जो कि पेरेंट्स चाहते थे. लेकिन बचपन से कला से प्रेम करने वाले शिवम् ने एक्टिंग में अपना करियर चुना जिसके लिए उन्हें अपने परिवार को मना पाना थोडा मुश्किल था. वह बताते हैं कि उन्होंने एक स्कूल प्ले में अपने परिवार को आमंत्रित किया जहाँ उनकी एक्टिंग देखकर उनके पिता ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने के लिए हरी झंडी दे दी. शिवम बताते हैं कि अपने एक्टिंग के शौक के चलते उन्होंने अपने क़स्बे की रामलीला में भी काम किया जिसमें उन्होंने भगवान श्री लक्ष्मण का किरदार निभाया था. और इस तरह उनकी स्टेज एक्टिंग की शुरुआत हुई.

“मैं जब मुंबई में आया था, तब मैं मात्र 17 वर्ष का था. मैं मुंबई के लिए नया था और मेरी सहायता अली भाई (मोहम्मद अली शाह) ने की. मोहम्मद अली शाह रिटायर्ड आर्मी मेजर व् अभिनेता हैं, वह विख्यात अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के भतीजे हैं.

चाल गज़ब के बाद इन दिनों शिवम रॉय प्रभाकर अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने बहुत अधिक नहीं बताया.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading