अब दिल्ली मेट्रो में लगे ‘गोली मारो’ के नारे, क्या 40 मौतों से पेट नहीं भरा इन नफरतियों का?

दिल्ली चुनाव में भाजपा नेताओं के मुंह से निकले ‘गोली मारो’ के नारे अब जगह जगह सुनाई देने लगे हैं। इन नारों ने 40 से ज्यादा जानें भी ले ली हैं फिर भी यह नारे बंद नहीं हो रहे हैं लगता है इन मौत के सौदागरों को अभी और खून पीना है!

भाजपा नेता कपिल मिश्रा यह नारे लगाता है जिसके बाद जनता उसे चुनाव हरा देती है। चुनाव की हार से बौखलाया कपिल मिश्रा फिर भड़काऊ बयान देता है। जिससे पूरी दिल्ली जल उठती है। 40 से ज्यादा मौतें, करोड़ों का नुकसान और कई परिवारों से अपनों का साया छूट जाता है।

कपिल मिश्रा का कुछ नहीं बिगड़ता है वह अपने परिवार के साथ खुश है। मातम तो राहुल सोलंकी, अंकित शर्मा और मुद्दसिर खान के घर पसरा हुआ है। अब यही नारे सुरक्षा में चाकचौबंद दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो स्टेशन पर गूंज रहे हैं।

दरअसल दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्ततम स्टेशन राजीव चौक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ के नारे लगा रहे हैं। सबसे पहला सवाल यह उठता है कि, इतने लोग CISF और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में ऐसी भड़काऊ नारेबाजी कैसे कर सकते हैं ?

https://platform.twitter.com/widgets.js

आम लोग गोली मारने की बात कर रहे हैं इसके लिए पुलिस ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया ? क्या अब ऐसे नफरती लोग सरेआम गोली मारने के लिए लोगों को उत्साहित करेंगे ?

दरअसल एंटी सीएए-एनआरसी प्रदर्शनकारियों को यह लोग गोली मारने की बात कर रहे हैं। कपिल मिश्रा सहित अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा इससे पहले ऐसी नारेबाजी कर चुके हैं। लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें 70 में से 8 सीटें दी। जिससे बौखलाए यह लोग अब जगह जगह ऐसी नारेबाजी कर रहे हैं।

The post अब दिल्ली मेट्रो में लगे ‘गोली मारो’ के नारे, क्या 40 मौतों से पेट नहीं भरा इन नफरतियों का? appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں