अफगानिस्तान में ब्लास्ट, करीब 6 लोगों की मौत!

अफगानिस्तान में ब्लास्ट, करीब 6 लोगों की मौत!

इस धमाके ने आस पास के इलाके को अपने चपेट में ले लिया, क्रूड बम का किया गया इस्तेमाल

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कापिसा प्रांत में एक कार में क्रूड बम विस्फोट होने से महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता अब्दुल शेक सुराश ने बताया, तालिबान ने मंगलवार शाम को विस्फोट किया, जिसमें छह नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں