
अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक और बेतुका बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के लिए भोपाल में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के निधन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है।
Sadhvi Pragya Thakur gets in the eyes of opposition with her Marak Shakti remark today. Got something to bash they all were waiting for.#SadhviPragya #PragyaThakur pic.twitter.com/zIy6MTt4FN
— Geetika Swami (@SwamiGeetika) August 26, 2019
साध्वी ने कहा, ‘एक बार एक महाराज जी ने मुझसे कहा था कि हमारा खराब समय चल रहा है और विपक्ष कुछ कर रहा है। वह भाजपा के खिलाफ मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है। मैं उनकी कही बात को बाद में भूल गई थी लेकिन अब जब मैं अपने वरिष्ठ नेताओं को एक के बाद एक जाते हुए देख रही हूं तो मुझे महाराज जी की बात सोचने पर मजबूर होना पड़ा है कि क्या वह सही थे?’
हालांकि भाजपा नेताओं ने साध्वी के बयान से किनारा कर लिया है। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और राष्ट्रीय महासचिव ने साध्वी के इस बयान पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने सांसद के इस बयान पर नाराजगी जताई है। साध्वी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
प्रज्ञा ठाकुर ने मध्यप्रदेश के सीहोर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत योजना से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा था कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। उन्होंने कहा था कि हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिलकुल नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम ईमानदारी के साथ करेंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। उन्होंने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांकें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source