नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध करते हुए लोकसभा में सदन के अंदर बिल की कॉपी को फाड़ दिया।
ओवैसी ने इस बिल को देश के खतरनाक बताया और कहा कि वे इसका विरोध करते हैं और सदन के अंदर इस बिल की कॉपी को फाड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पूरी बात सदन के पटल पर रखी और अंत में बिल की कॉपी को फाड़ दिया।
इसके बाद सदन में सत्ता पार्टी के सांसदों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद इस पूरी घटना को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।बता दें कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बिल को पेश करते हुए कहा कि इसके पीछे कोई भी राजनीतिक एजेंडा नहीं है।https://twitter.com/ANI/status/1204052398924169216?s=19उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड की तरह मणिपुर को भी नागरिकता संशोधन विधेयक से छूट मिली हुई है। गृहमंत्री ने कहा कि राशन कार्ड या किसी भी दस्तावेज के बिना भी शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source