VIDEO: पाकिस्तान में हिन्दू शिक्षक पर ईशनिंदा का केस दर्ज, मंदिरों पर की गई तोड़फोड़!

VIDEO: पाकिस्तान में हिन्दू शिक्षक पर ईशनिंदा का केस दर्ज, मंदिरों पर की गई तोड़फोड़!

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक स्कूल में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के प्रिंसिपल के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज होने के बाद रविवार को प्रांत के कई इलाकों में दंगे भड़क गए।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक भीड़ ने गोटकी शहर में एक हिंदू मंदिर और स्कूल में तोड़फोड़ की, साथ ही हिंदू प्रिंसिपल के साथ भी मारपीट की।

स्कूल में तोड़फोड़ का विडियो सोशल मीडिया पर जारी हो गया है। पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने भीड़ द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ किए जाने से संबंधित एक विडियो साझा करते हुए स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। आयोग ने कहा है कि पुलिस-प्रशासन जरूरी कदम उठाए और स्कूल प्रिंसिपल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں