VIDEO-पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारत की शामिया आरजू से दुबई में किया निकाह

VIDEO-पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारत की शामिया आरजू से दुबई में किया निकाह

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के बाद एक और भारतीय लड़की पाकिस्तानी क्रिकेटर की बहू बन गई है। नूंह जिले की लाडो शामिया आरजू का निकाह मंगलवार को दुबई में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से हो गया है। निकाह को लेकर दोनों तरफ खुशी का माहौल है। दोनों देशों के लोगों के बीच बना यह संबंध चर्चा का विषय बना हुआ है।

शामिया हरियाणा प्रदेश के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली है। शामिया आरजू पूर्व पंचायत अधिकारी लियाकत अली की पुत्री है। जो एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है। शामिया का निकाह दुबई के अटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में हुआ है। शामिया के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। वैसे तो नूंह क्षेत्र की कई लड़कियों की शादी पाकिस्तान में हो चुकी है, लेकिन यह निकाह दो देशों के हाईप्रोफाइल परिवार के बीच होने के कारण चर्चाओं में रहा है।

शामिया आरजू ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। एमआरयू से बीटेक (एयरोनॉटिकल) की डिग्री लेने के बाद उन्होंने जेट ऐवरवेज में नौकरी की थी।

बाद में अनुभव के आधार पर शामिया का चयन एयर अमीरात में हो गया। शामिया और क्रिकेटर हसन अली का रिश्ता शामिया के परदादा के परिवार के जरिये हुआ है। शामिया के पिता लियाकत अली ने बताया पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल और उनके दादा के सगे भाई थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading