2013 की तस्वीर को कश्मीर में भारतीय सरकार का अत्याचार बताकर शेयर किया गया

सोशल मीडिया में गलत सूचनाओं को फैलानेवालों के लिए कश्मीर मुख्य विषय बन गया है। सोशल मीडिया में एक तस्वीर को इस दावे से प्रसारित किया गया है कि यह तस्वीर अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बाद कश्मीर की हालिया स्थिति को दर्शाता है। #28DaysOfKashmirShutdown pic.twitter.com/wsjFWqWRCO — काकावाणी کاکاوانی (@AliSohrab007) … Read more

T&T लॉ फर्म पर IT छापे का वीडियो कांग्रेस मंत्री DK शिवकुमार के घर का बताकर साझा

ट्विटर हैंडल @DurgaMenon ने अपनी ट्विटर टाइमलाइन पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस अकाउंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिजली मंत्री पीयूष गोयल और कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता फॉलो करते है। इसके साथ साझा किये संदेश के मुताबिक,“डीके शिवकुमार के घर में सिर्फ एक लॉकर रूम खुला..कांग्रेस अब अपने चेहरे कहा छुपाएँगी?”-अनुवादित। इस ट्विटर … Read more

राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव के समय का वीडियो बाढ़ निरिक्षण के रूप में साझा

सोशल मीडिया में राहुल गांधी का समोसा खाने हुए एक वीडियो वायरल था। मधु किश्वर ने इस वीडियो को एक संदेश के साथ पोस्ट किया,“मज़ेदार दृश्य: वायनाड सांसद का केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण।”-अनुवाद। इससे यह दर्शाया गया है कि राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते समय मज़ेदार समय गुज़ार रहे … Read more

चाइनीज़ नृत्य का वीडियो एडिट कर हिंदू भक्ति गीत पर भारतीय प्रदर्शन के रूप में साझा

“दो बच्चों द्वारा गाये गए भजन की धुन पर विद्यार्थियों के नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन”-अनुवाद, इस संदेश को मधु किश्वर ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया था। यह वीडियो 2:20 मिनट की है। वीडियो की पृष्भूमि में भगवान राम के जाप के साथ एक हिंदू भक्ति गीत गाया जा रहा है और आगे एक … Read more

यूट्यूब ‘व्यूज़’ के लिए ‘डर’ की दुकानदारी: बच्चा उठाने के नाटकीय वीडियो वायरल

बच्चा चोरी की अफवाहें देश में अनियंत्रित रूप से बढ़ गई हैं, बच्चा उठाने के निराधार संदेह में उन्मादी भीड़ कानून को अपने हाथों में लेकर सड़कों पर लोगों को पीट रही है। मानसिक रूप से अक्षम लोग, जो बोलकर या कुछ करके खुद का बचाव करने में असमर्थ होते हैं, ऐसी हिंसा के सबसे … Read more

छतीसगढ़ में शराबी को पीट रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो नए ट्रैफिक जुर्माने के संबंध में वायरल

“वाहन जुर्माना बड़ा कर ग़रीब लोगों की इज्जत से खेला जा रहा है ऐसे कानून से पुलिसकर्मी अपने आप को राजा समझने लगे अंग्रेज फरमान चलाया जा रहा है इसे जल्द ही रोका जाए नही तो ऐसा होगा की पुलिस वाले लोग किसी की खून ही न कर दे!” उपरोक्त दावे से एक वीडियो सोशल … Read more

गोरखपुर पुलिस द्वारा बच्चा चोरी की अफवाहों को फ़र्ज़ी बताने का वीडियो क्लिप कर गलत संदर्भ से शेयर

एक वीडियो व्हाट्सअप पर प्रसारित है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को कैमरा पर बोलते हुए देखा आ सकता है। वीडियो में पीछे ‘बच्चा चोरी की अफवाहों’ के बारे में चेतावनी दी जा रही है। पृष्भूमि में, लोगों से 500 लोगों के अंग व्यापार से जुड़े बच्चा चोरो के समूह से सावधान रहने के लिए कहा जा रहा … Read more

यूपी में पुलिस की बर्बरता का पुराना वीडियो नए यातायात नियम लागू होने के बाद का बताकर साझा

सोशल मीडिया में पुलिसकर्मी द्वारा एक व्यक्ति को मारते और घसीटते हुए पुलिस स्टेशन में ले जाने का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित है, जिसके साथ दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के बस्ती में गौर पुलिस ने ‘वाहन की चेकिंग’ के नाम पर एक व्यक्ति की पिटाई की। वीडियो को इस संदेश … Read more

मीडिया की गलत खबर, बंगलुरु में RTO इंस्टपेक्टर दुर्घटना के वक़्त शराब के नशे में नहीं थे

12 सितंबर को, बेंगलुरु में एक RTO इंस्पेक्टर ने अपने वाहन को ऑटो रिक्शा के साथ टकरा दिया, जिसकी वजह से ऑटो रिक्शा के ड्राइवर को काफी गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद, सोशल मीडिया में यह दावा काफी व्यापक रूप से प्रसारित होने लगा कि दुर्घटना में लिप्त RTO इंस्पेक्टर मंजुनाथ, घटना के वक़्त शराब … Read more

यूपी का पुराना वीडियो, एमपी में बेरोज़गारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं की पिटाई के रूप में साझा

“भोपाल मुख्यमन्त्री कमल नाथ निवास के बहार धरना दे रहे बेरोज़गार युवकों को मिली सौग़ात !!! आज सुबह सभी बेरोज़गार युवकों को नौकरी का ज्वाइन लेटर हाथो हाथ दिया गया ◾ आप भी बेरोजगार हो तो कृपया कमलनाथ जी के पास नौकरी लेने जाएं” उपरोक्त संदेश फेसबुक पर एक वीडियो क्लिप के साथ वायरल है। … Read more

मुहर्रम की पुरानी तस्वीर कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अत्याचार के दावे से साझा

“कश्मीर जहां यजीद का लश्कर दिखाई देता है वहां पर हमको बेहतर दिखाई देता है हमारी लाश किसी को नजर नहीं आती हमारे हाथ का पत्थर दिखाई सबको देता है #Save Kashmir#Save kashmri” उपरोक्त संदेश फेसबुक उपयोगकर्ता द्वारा एक खून से लथपथ महिला की तस्वीर के साथ साझा किया गया है, जिसके सिर से खून … Read more

अगस्त 2019: जम्मू-कश्मीर और बच्चा चोरी की अफवाहों पर केन्द्रित रहीं गलत सूचनाएं

बच्चा-चोर गिरोहों के बारे में शृंखलाबद्ध खतरनाक अफवाहें अगस्त 2019 में पहले स्थान पर रही, जिनके परिणामस्वरूप विभिन्न राज्यों में हिंसक घटनाएं होती रही। इस बार, इन अफवाहों की वजह से मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों और ट्रांसजेंडरों पर खासकर निशाना साधा गया है। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को अप्रभावी करने … Read more

पुलिसकर्मियों के बीच हुए हाथापाई का पुराना वीडियो ट्रैफिक जुर्माने को लेकर विवाद के रूप में साझा 

1 सितंबर से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धाराएं लागू होने के बाद, पुलिसकर्मियों से जुड़े विवाद के कई वीडियो सोशल मीडिया में झूठे संदर्भों के साथ साझा किए गए हैं। अब खाकी वर्दी पहने लोगों में झड़प दिखाने वाला एक वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर इस दावे के साथ साझा किया गया है,-“चालान … Read more

क्या मुंबई की भारी बारिश में ट्रैफिक सिग्नल ‘सड़क पार कर गया’? नहीं, चीन का वीडियो वायरल

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें भारी बारिश में बह रहा ट्रैफिक सिग्नल दिखता है। अग्निहोत्री ने लिखा – “नमस्ते मुंबई की ट्रैफिक पुलिस, अगर सिग्नल सड़क पार करे तो कितना जुर्माना?” उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो 171,000 से अधिक बार देखा गया। Hello Traffic Police of Mumbai, … Read more

हिंसक झड़प दर्शाता 2009 का वीडियो, झूठे दावे के साथ भाजपा पर निशाना साधते हुए साझा

“कृपया इस वीडियो को दुनियाभर में फॉरवर्ड करें कि भाजपा के अनुयायी क्या कर रहे हैं। ठीक ISIS की तरह, इंडियन स्टेट ऑफ इंटरनेशनल टेररिज़्म (ISIT) के रूप में ज्ञात भाजपा द्वारा स्थापित और आर्थिक मदद से कार्यरत इन समूहों के बारे में यह वीडियो एशिया, अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राष्ट्र सभी तक पहुंचना … Read more

IANS रघुराम राजन के पैरोडी अकाउंट के झांसे में फंसा, अन्य कई मीडिया ने भी की खबर प्रकाशित

13 सितंबर को, कई मीडिया संगठनों ने एक खबर प्रकाशित की, जिसका शीर्षक था –“यह एक संकेत है कि आप असली डाटा को छिपा रहे है: रघुराम राजन गोयल के गलत शब्दों पर”-अनुवाद। यह खबर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा की गई एक गलती की कथित प्रतिक्रिया पर … Read more

डिजिटल कलाकृति की तस्वीरें, चंद्रयान-2 द्वारा भेजी गई ‘पृथ्वी की पहली तस्वीरों’ के रूप में वायरल

‘चंद्रयान-2 द्वारा ली गईं पृथ्वी की पहली तस्वीरों’ के रूप में सोशल मीडिया में कई तस्वीरें प्रसारित हुई हैं। “चंद्रयान -2 ने खींची पृथ्वी माँ की पहली फ़ोटो। आप भी देखिए और निहाल हो जाइए कि हम ब्रम्हाण्ड के कितने अद्भुत स्थल पर रहते हैं।” –यह संदेश, फेसबुक पर ‘चिरकुट बाबा के क्रेजी वचन ग्रुप’ … Read more

ब्राज़ील में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में विस्फोट होने का पुराना वीडियो भारत में गलत दावे से वायरल

“माता-पिता द्वारा पेट्रोल भरवाते समय बच्चे गाड़ी में मोबाइल पर गेम्स खेलते है। कृपया सभी को सूचित करे…सभी के साथ साझा करे…यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम में से ज़्यादातर लोग ऐसा ही करते है”-अनुवादित। उपरोक्त संदेश को एक वीडियो के साथ व्हाट्सएप पर साझा किया गया है, जिसमें पेट्रोल पंप में हुए विस्फोट को … Read more

गुजरात में हुई पुरानी घटना हाल के मुहर्रम के संदर्भ से साझा

“गुजरात के वड़ोदरा में मुहर्रम ताजिया के लिए चंदा देने से इनकार करने पर हिन्दू व्यक्ति का मुसलमान ने कत्ल कर दिया। आखिर मीडिया इस खबर को क्यों दबा रही हैं ? क्या गुजरात भी केरल की तरह जिहादियों का गढ़ बन रहा है ?” उपरोक्त संदेश सोशल मीडिया में एक कथित गुजराती समाचार पत्र … Read more

HW न्यूज़ ने आज तक के पुराने प्रोमो की फोटोशॉप तस्वीर की प्रसारित, बाद में दिया स्पष्टीकरण

10 सितंबर को, HW न्यूज़ ने रवीश कुमार के रेमन मैग्सेसे अवार्ड जीतने और तबरेज़ अंसारी की लिंचिंग पर एक शो प्रसारित किया, तबरेज़ के केस से हाल ही में हत्या के आरोप को हटा दिया गया है। इस शो में एंकर के तौर पर अभिसार शर्मा थे, सोशल मीडिया में गलत कारणों से इस शो … Read more

गुजरात के जूनागढ़ में सड़क पर दिखा शेरों का झुंड, वीडियो महाराष्ट् के ठाणे के रूप में प्रसारित

लोगों के निवासक्षेत्र में घूम रहे शेरों का झुंड का वीडियो सोशल मीडिया में इस दावे से वायरल है कि यह महाराष्ट्र के ठाणे के घोड़बंदर सड़क की है।   🧜‍♂🇮🇳🗣Ghodbunder road, Thane, Maharashtra Dated : 11/09/19. Tme : 01.56 am live video🙋‍♂ Posted by Nagraj N Naidu on Thursday, 12 September 2019 वीडियो को … Read more

जी-7 में इमरान खान को छिपे हुए दिखलाने के लिए पुरानी तस्वीर फोटोशॉप की गई

एक तस्वीर, जिसमें पीएम मोदी का स्वागत किया जा रहा है, सोशल मीडिया में फ़ेल रहा है। इस तस्वीर में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान दुबके हुए से दिखलाई पड़ते हैं। “जब जी-7 के कॉन्फ्रेंस हॉल में मोदीजी ने प्रवेश किया, तो हॉल में इकट्ठा सभी लोगों ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। उनमें छिपता हुआ … Read more

गुजरात का असंबंधित वीडियो, अवैध जुर्माना वसूलने पर पुलिसकर्मियों की पिटाई के रूप में साझा 

“सूरत हाइवे पर नाजायेक वसुली करनें वालें पुलिस कर्मियों का पिटाई का विडियो जरुर देखें और आगे शेर करे ये पुलिस वाला इतनी हद करता था कि जिसके पास पुरा कगजात होते हुए भी पैसा लेता था अब ये हाल देखिए इसका”। फेसबुक उपयोगकर्ता मोहम्मद इकबाल ने यह वीडियो उपरोक्त संदेश के साथ पोस्ट किया … Read more

असंबंधित वीडियो हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस द्वारा व्यक्ति की पिटाई के गलत दावे से साझा 

“अगर आपने हेलमेट नहीं लगाया है तो इन पुलिस वालों को मारने का अधिकार किसने दिया”। यह संदेश एक वीडियो क्लिप के साथ सोशल मीडिया में साझा किया गया है। 58 सेकेंड की वीडियो क्लिप में पुलिसकर्मी नीले टी-शर्ट और जींस पहने एक व्यक्ति की पिटाई करते दिख रहे हैं।   अगर आपने हेलमेट नहीं … Read more

कर्नाटक का पुराना वीडियो, ट्रैफिक जुर्माने की वजह से पुलिस पर हमला बताकर साझा

“लो काट लो चालान खोल दिया एक भाई ने पुलिस वालो का खोपड़ा”। उपरोक्त संदेश को सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप के साथ साझा किया गया है। यह ध्यान देने लायक है कि 1 सितंबर से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019, जो यातायात उल्लंघन के लिए कठोर दंड लागु हुआ है। लो काट लो … Read more

साबरमती के किनारे रखी दशामाँ की मूर्तियों को गणेश की मूर्ति बताकर गलत संदर्भ में वीडियो साझा

गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के पास सड़क के किनारे रखी गणेश की मूर्तियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित है। फेसबुक उपयोगकर्ता पद्मिनी नटराजन ने दावा किया कि लोगों को मूर्तियों को विसर्जित करने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उन्होंने मूर्तियों को सड़क के किनारे पर ही छोड़ दिया।   This is … Read more

स्विस बैंक में काला धन जमा करने वालों की फ़र्ज़ी विकीलीक्स सूची सोशल मीडिया में प्रसारित

सोशल मीडिया पर वायरल एक संदेश में दावा किया गया है कि विकीलीक्स ने स्विस बैंक में काला धन रखने वालों की एक सूची साझा की है। आश्चर्यजनक रूप से सूची में सभी नाम भारतीय ही है। संदेश के अंत में लिखा गया है कि,“अविश्वसनीय खबर: स्विस बैंक में भारतीयों का काला धन रु. 358,679,863,300,000 … Read more

इमरान खान की पार्टी ने कश्मीर में हाल की स्थिति दिखाते हुए पुराना वीडियो साझा किया

“कर्फ्यू और मीडिया ब्लैकआउट में क्रांति नहीं हो सकतीं जो मानव अधिकारों के गंभीर उल्लंघन के परिणामस्वरूप उभरती हैं। भारतीय सरकार अब भी कश्मीर को अलग करना चाहती है। निहत्थे व्यक्ति, महिलाओं, बच्चों पर भारतीय सेना द्वारा हमले किए जा रहे। अमानवीय!” -( अनुवाद) इन शब्दों के साथ, 24 अगस्त, 2019 को पाकिस्तानी पीएम इमरान … Read more